img-fluid

राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस का दांव, हरदीप के सामने महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी

October 29, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब कांग्रेस भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी महिला प्रत्याशी को मौका देने पर विचार कर रही है। कांग्रेस संगठन महासचिव संजय कमले के मुताबिक, उम्मीदवार के नाम पर मंथन चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशी के नाम का ऐलान करेंगे।

राज्यसभा की इस सीट पर भाजपा का पलड़ा संख्याबल के लिहाज से भारी है। इसके बावजूद कांग्रेस ने चुनाव से पीछे हटने के बजाय अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी को पार्टी की राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अंतिम नाम की घोषणा होना बाकी है। भाजपा की ओर से हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने पुरी पहले जम कर घेरा था।


  • कांग्रेस संगठन महासचिव संजय कमले ने बताया कि उम्मीदवार को लेकर पार्टी के भीतर विचार-विमर्श जारी है। महिला चेहरे को प्रत्याशी बनाने पर भी चर्चा हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। ऐसे में अब सबकी निगाहें कांग्रेस के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।

    राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर तय है। 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। यदि चुनाव की नौबत आती है तो 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

    इस उपचुनाव में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती जीत के लिए जरूरी संख्याबल की है। इसके बावजूद प्रत्याशी उतारने की तैयारी से साफ है कि पार्टी चुनाव को राजनीतिक मुद्दों को उठाने के अवसर के तौर पर भी देख रही है। अब शुक्रवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट होगा कि कांग्रेस किसे मैदान में उतारती है और हरदीप सिंह पुरी के सामने मुकाबले की उसकी रणनीति क्या होगी।

    Share:

  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस ने सरकार पर फिर उठाए सवाल, कहा- बड़े लोगों की जांच कब?

    Thu Oct 29 , 2026
      नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी का मामला एक बार फिर राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ तीसरी बार भी आरोप तय नहीं हो सके। पार्टी ने सवाल उठाया है कि मंदिर ट्रस्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved