img-fluid

MP: पहली बहन की मौत के सदमे में दूसरी ने 3 बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, 6 की मौत से मचा हड़कंप

October 29, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri district) से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां दो सगी बहनों ने आपस में गहरा लगाव होने के कारण दो अलग-अलग घटनाओं में अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम में एक गर्भवती महिला और उसकी बहन सहित कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि पहली घटना बुधवार को शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के गुंगरगांव की है। 35 वर्षीय अंजली रावत ने पहले कथित तौर पर अपनी तीन बेटियों को कुएं में धकेल दिया और खुद अपने 6 साल के बेटे प्रशांत को गोद में लेकर कुएं में कूद गईं।

बड़ी बेटी की सूझबूझ से बचीं 3 बहनें
गनीमत रही कि अंजली की सबसे बड़ी बेटी मोनिका किसी तरह खुद को और अपनी दो छोटी बहनों को बचाने में कामयाब हो गई। वह तुरंत घर दौड़ी और परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पति की मौत का था गहरा सदमा
इसके बाद परिवार के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अंजली और प्रशांत को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले सड़क हादसे में अंजली के पति धर्मवीर सिंह रावत की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह लगातार भारी मानसिक तनाव में थीं।


  • बहन की मौत के सदमे में 8 महीने की गर्भवती महिला ने भी दी जान
    उधर, दूसरी घटना सेसाई गांव की है, जो पहली घटना से जुड़ी हुई बताई जा रही है। अंजली की सगी बहन 40 वर्षीय सीता रावत बुधवार को अपने तीन बच्चों राखी (14), प्रियंका (11) और श्लोक (6) के साथ खोनकर गांव के एक खेत में गईं थीं। जब शाम करीब 6 बजे तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।

    खोजबीन के दौरान परिजनों को एक कुएं के पास चप्पलें और पानी के अंदर एक बच्चे का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात करीब 11 बजे रेस्क्यू कर सीता और उनके तीनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले। पुलिस ने बताया कि सीता 8 महीने की गर्भवती थीं, इस दर्दनाक हादसे में उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।

    बहन की मौत का सदमा सह नहीं पाई सीता
    गौरतलब है कि मृतक बहनों के जीजा हकम सिंह ने बताया कि दोनों सगी बहनों के बीच बहुत गहरा रिश्ता था और वे अक्सर फोन पर एक-दूसरे से बात करती थीं। रिश्तेदारों का मानना है कि सीता ने अपनी बहन अंजली की आत्महत्या के सदमे और गहरे दुख में यह खौफनाक कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है और शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस एक साथ हुई मौतों से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

    Share:

  • चक्रवात 'अर्नब' के कारण आंध्र प्रदेश में हुआ भारी नुकसान

    Thu Oct 29 , 2026
    विशाखापत्तनम । चक्रवात ‘अर्नब’ (Cyclone ‘Arnab’ ) के कारण आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान हुआ (Caused heavy damage in Andhra Pradesh) । चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुई भारी बारिश से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कई गांव जलमग्न हो गए, जिससे सड़क और रेल संपर्क टूट गया और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। भारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved