img-fluid

वाराणसी में BJP की करारी हार, दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

October 29, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश MLC चुनाव (Uttar Pradesh MLC elections) में वाराणसी स्नातक सीट (Varanasi Graduates’ Constituency) का भी रिजल्ट आ गया है. इस सीट पर भी समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी है. यहां से सपा के आशुतोष सिन्हा जीते हैं. वह 18 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं. अब वाराणसी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले वाराणसी शिक्षक सीट का रिजल्ट आया था, जिसमें सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है.

वाराणसी एमएलसी ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह को 18,459 वोटों से हराया. मतगणना के 23वें दौर के बाद आशुतोष सिन्हा को 53,573 वोट मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 35,114 वोट मिले थे.आशुतोष सिन्हा दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित हुए. जीत के बाद उन्होंने कहा कि ‘अभी तो यह झांकी है, पूरा उत्तर प्रदेश बाकी है’. इस चुनाव में वाराणसी की दोनों सीटों पर समाजवाटी पार्टी के कब्जे के बाद पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘डबल इंजन, डबल जीरो’.


  • सपा ने MLC चुनाव में जीतीं 5 सीटें
    उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने अपनी 6 सीटें बरकरार रखी हैं, जबकि सपा ने पांच सीटें जीती हैं, जिससे पिछले चुनाव के मुकाबले उसकी सीटों की संख्या में दो की बढ़ोतरी हुई है. ये नतीजे अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले आए हैं, जिसमें BJP लगातार तीसरी बार जीतने की कवायद में जुटी हुई है.

    बीजेपी ने मेरठ, बरेली-मुरादाबाद, लखनऊ, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद की सीटें बरकरार रखी हैं, जिसमें गोरखपुर-फैजाबाद टीचर सीट भी 307 वोटों के मामूली अंतर से जीती. हालांकि पार्टी को वाराणसी में झटका लगा, जहां सपा ने ग्रेजुएट और टीचर दोनों सीटों पर जीत हासिल की. इसके अलावा ​​सपा ने आगरा टीचर सीट, इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट सीट और लखनऊ ग्रेजुएट सीट भी जीती. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नतीजों को BJP के लिए एक बड़ा झटका बताया और दावा किया कि यूपी MLC चुनावों में पार्टी का पूरी तरह सफाया हो गया है.

    Share:

  • इंदौर के बेटमा में स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर विवाद, छात्रों ने सड़क पर उतरकर तोड़ी दीवार

    Thu Oct 29 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर जिले (Indore district) के बेटमा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Government Girls’ Higher Secondary School) की जमीन पर बाउंड्रीवॉल के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्माण कार्य के विरोध में बड़ी संख्या में छात्राएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन किया। इसी दौरान आक्रोशित विद्यार्थियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved