img-fluid

होर्मुज में माइंस से टकराए तीन टैंकर, ईरान का अमेरिकी ‘जासूस’ ड्रोन पकड़ने का दावा

October 29, 2026

नई दिल्ली: होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में तीन टैंकरों में आग लगने और एक अमेरिकी ड्रोन पकड़े जाने के ईरान के दावों से इस अहम समुद्री रास्ते पर तनाव बढ़ने के संकेत हैं. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा है कि तीन टैंकर माइंस से टकरा गए, जिसके बाद उनमें आग लग गई. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ये जहाज उस दक्षिणी रास्ते से गुजर रहे थे, जिसे IRGC ने अवैध घोषित कर रखा है.

ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, IRGC ने आरोप लगाया कि टैंकरों ने अपने रडार और नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए थे. नौसेना की चेतावनी के बावजूद वे इस रास्ते से निकलने की कोशिश कर रहे थे. आग लगने के बाद जहाजों को छोड़ दिया गया और वे स्ट्रेट के दक्षिणी तट के पास ही ध्वस्त हो गए. IRGC ने यह भी चेतावनी दी कि इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों के मालिक और चालक दल को इसके नतीजों की जिम्मेदारी लेनी होगी. उसने अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के दावों को नजरअंदाज करने और किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई पर कड़ा जवाब देने की बात कही. टैंकरों को लेकर दावे के बीच IRGC ने कहा कि उसकी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर यूनिट ने होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में एक अमेरिकी ड्रोन को सुरक्षित उतारकर पकड़ लिया.


  • ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, यह MQM-170 ड्रोन था. IRGC का दावा है कि इसका इस्तेमाल फारस की खाड़ी के तटीय इलाकों और होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम की जानकारी जुटाने के लिए किया जा रहा था. इसे जासूसी ड्रोन भी कहा जाता है. ईरानी सेना ने यह भी दावा किया कि ड्रोन से मिली जानकारी के आधार पर उसकी उड़ान का सोर्स फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट पर स्थित किसी देश में पाया गया. इससे पहले IRGC ने होर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में ईरानी हवाई क्षेत्र में एक MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का दावा भी किया था.

    Share:

  • पाकिस्तान में एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से महिला समेत 10 लोगों की जलकर मौत

    Thu Oct 29 , 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत (Sindh Province) में गुरुवार को एक एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जिसे प्रसव के बाद की दिक्कतों के चलते अस्पताल ले जाया जा रहा था. हादसा थारपारकर जिले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved