img-fluid

इंदौर में भाजपा पार्षद के घर पर हमला, जमकर की तोड़फोड़, खिड़कियां और कुर्सियां तोड़ी

October 30, 2026

इंदौर। इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर पर हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात करीब 8 से 9 बजे के बीच प्रशांत करोसिया अपने अन्य साथियों के साथ पार्षद के घर पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। इस मामले में पार्षद पति सुमित तलरेजा की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • दरअसल यह पूरा मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, भाजपा पार्षद पंखुड़ी दोसी के घर पर रात के समय प्रशांत करोसिया और अन्य लोगों ने पहुंचकर तोड़फोड़ की। हमले के दौरान घर की खिड़कियों और कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद भाजपा पार्षद पति सुमित तलरेजा ने संयोगितागंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रशांत करोसिया सहित कुल छह नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।

    Share:

  • इंदौर: एरोड्रम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 फीट रोड स्थित आधा दर्जन मेडिकल स्टोर्स पर अचानक दबिश

    Fri Oct 30 , 2026
    इंदौर। इंदौर शहर में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाली प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए इंदौर पुलिस लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। इसी कड़ी में एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र के 60 फीट रोड स्थित आधा दर्जन मेडिकल स्टोर्स पर अचानक दबिश देकर चेकिंग अभियान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved