img-fluid

इंदौर: नगर निगम की दुकान में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान, मौत की वजह संदिग्ध

October 31, 2026

इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तीन पुलिया चौराहे के पास नगर निगम की एक दुकान में महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।


  • इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के तीन पुलिया चौराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर निगम की एक खाली पड़ी दुकान में महिला का शव मिला। मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला नगर निगम की खाली दुकान पर कब्जा कर वहीं रह रही थी। महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

    Share:

  • सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी प्रकाश राज को, विज्ञापन बंद हुए और फिल्मों से भी हुए बाहर, पत्नी ने बयां किया दर्द

    Sat Oct 31 , 2026
    नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया (World of Cinema)में प्रकाश राज (Prakash Raj)अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक (Social and political)मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए भी पहचाने जाते हैं। वह कई बार ऐसे विषयों पर खुलकर बोल चुके हैं जिन पर मनोरंजन जगत (Entertainment World)के दूसरे कलाकार सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved