img-fluid

Indore: छावनी के बुरे हाल… रोज लग रहा जाम, एम्बुलेंस फंसी

November 01, 2026

कई हिस्सों में बंद पड़ा है काम, व्यापारियों से लेकर वाहन चालकों की फजीहत

इन्दौर। दवा बाजार (Medicine Market) से लेकर जगन्नाथ धर्मशाला (Jagannath Dharamshala) तक धीमी गति से चल रहा सड़क निर्माण (Road Construction) कार्य अब वाहन चालकों से लेकर रहवासियों के लिए भी मुसीबत बनता जा रहा है, वहां रोज जाम लग रहा है। कल शाम को भी स्थिति इतनी खराब थी कि जाम में फंसी एम्बुलेंस को जैसे-तैसे निकाला गया।


  • निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने पिछले दिनों दौरे के दौरान अफसरो को छावनी का कार्य तेजी से पूरा करने को कहा था, मगर उसके बावजूद कई हिस्सों में काम ही बंद पड़ा है और कुछ हिस्सों में चल रहा है। सड़क की कुछ लेन बना दी गई है, जहां वाहन चालक गुजरते हैं, लेकिन कई जगह आधी-अधूरी सड़क के कारण जाम की स्थिति बन रही है। कल शाम को दवा बाजार के समीप वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों और से वाहन चालक इसमें फंस गए। जाम में एक एम्बुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही और बाद में कुछ लोगों ने जैसे-तैसे प्रयास कर एम्बुलेंस को जाम स निकाला। छावनी की सड़क के जो हिस्से तैयार हुए हैं, वहां से वाहन चालक तेजी से सरपट निकलने की होड़ में रहते हैं। कई हिस्से अभी भी आधे अधूरे हैं और कई जगह लाइनें बिछाने के काम भी पूरे नहीं हुए हैं। दीपावली के पहले छावनी क्षेत्र में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है और ऐसे में रोज वहां अलग-अलग हिस्सों में लगने वाले जाम में वाहन चालक फंस रहे हैं।

    Share:

  • शिवभक्तों के लिए जरूरी खबर, असली और नकली रुद्राक्ष में ऐसे पहचानें अंतर, इन चार बातों पर दें ध्यान

    Sun Nov 1 , 2026
    नई दिल्ली । भगवान शिव(Lord Shiva) की पूजा और उपासना(Worship and Devotion) में रुद्राक्ष (Rudraksh)का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रिय माना गया है और इसे धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा तथा मानसिक शांति(Positive energy and mental peace) मिलने की मान्यता है। यही वजह है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved