img-fluid

Indore: महाकाल के श्रृंगार की ज्वैलरी बनाने वाले सराफा व्यापारी ने आदी कैलाश पर्वत पर ही ली अंतिम सांस…

November 01, 2026

सात गए थे छह आए… एक का आज अंतिम संस्कार

इन्दौर। आदी कैलाश (Adi Kailash) की धार्मिक यात्रा पर गए इंदौर (Indore) के सराफा व्यापारी (Bullion trader)  तिलक शर्मा (Tilak Sharma) निवासी नगर नगर के पीछे के शव को कल इंदौर लाया गया, आज शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें शर्मा आदी कैलाश के जयकारे लगा रहा था, और कुछ देर बाद बदहवास हो गया। कुछ देर बाद उसे अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।


  • तिलक शर्मा और उसके पिता कई समय से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर में भगवान को चढ़ने वाले श्रंगार की ज्वैलरी बनाने का काम करते है। तिलक साथी सन्नी वर्मा, प्रतीक वर्मा, निखिल वर्मा, रजत पाटीदार, कुलदीप वर्मा और सन्नी सिंह के साथ आदी कैलाश की यात्रा पर गया था। सभी ने वहां दर्शन किए और आगे पार्वती कुंड के लिए निकले थे। बीती 28 तारीख को कुंड से 50 मीटर की दूरी पर ही बर्फबारी और ठंडा मौसम होने के चलते तिलक की सांसे फूलने लगी। साथियों ने बताया कि वहां ऑक्सीजन की कमी थी। तिलक को घबराहट होने लगी और वह बैठ गया। उसने ऑक्सीजन कीट भी लगाई। उसकी स्थिति सामान्य होने लगी तो सभी जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे, पार्वती कुंड तक भी पहुंच गए और तिलक ने वहां दूर खड़े होकर कुंड के दर्शन किए। इसके बाद दोबारा उसे थकावट हुई और सभी साथी उसे वापस लेकर नीचे आने लगे। यहां एक आर्मी कैंप में मौजूद डॉक्टरों से उसकी जांच कराई। इस दौरान तिलक बात कर रहा था, लेकिन डॉक्टरों ने सलाह दी कि उसे और नीचे लेकर जाओ जहां अस्पताल सुविधा है। फिर तिलक को और नीचे लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस बीच देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    एकलौता बेटा… परिवार का रो-रोकर बुरा हाल… दो माह बाद पंसद की युवती से था विवाह
    तिलक शर्मा परिवार का एकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है। दोस्तों ने बताया कि तिलक की दो माह बाद शादी होने वाली थी। उसकी पंसद की युवती से उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन इससे पहले हुए इस हादसे के बाद परिवारों वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रात को ही तिलक का शव इंदौर ले आए और अरबिन्दो अस्पताल में रखवाया गया था। इस दौरान उसके परिवार वाले और परिचित अस्पताल के बाहर जमा हो गए। आज सुबह उसका आंतिम संस्कार हुआ।

    Share:

  • Indore : घरों की सफाई ने बढ़ाए 30 प्रतिशत एलर्जी-अस्थमा के मरीज

    Sun Nov 1 , 2026
    ठंड के साथ धूल के गुबार ने बढ़ाई सांस की परेशानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा; एमवाय अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में भी बढ़ रहे मरीज इंदौर। मौसम (weather) में ठंडक (Coolness) बढ़ने के साथ ही दीपावली (Diwali) के त्योहार की तैयारी और साफ-सफाई के चलतेशहर में धूल और प्रदूषण का असर भी लोगों की सेहत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved