img-fluid

सिखों का कत्लेआम हुआ, बेटा पाखंड रच रहा… राहुल पर बरसे नितिन नबीन

November 01, 2026

रोहतक: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हरियाणा के रोहतक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च’ में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा, इस पदयात्रा में आपने जो एक-एक पग बढ़ाया है, वह देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बढ़ाया है. आज हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, जनादेश के सम्मान के साथ पदयात्रा निकाल रहे हैं. लोग पूछते हैं कि दिल्ली से लेकर ज्यादातर राज्यों में आपकी सरकार है, तो लोकतंत्र बचाने की जरूरत क्यों पड़ी?”

जब ऐसा विपक्ष हो, जो जनादेश का अपमान करता हो, तब जनता के साथ सड़कों पर लोकतंत्र की आवाज बनकर उन्हें चुनौती देने का काम एनडीए का कार्यकर्ता करता है. 1 नवंबर 1984 में हमारे सिख भाइयों के साथ जो गंदा खेल खेला गया, जो कत्लेआम हुआ, कांग्रेस को उसका प्रायश्चित करना चाहिए था, माफी मांगनी चाहिए थी. लेकिन आज ये रैली करने निकले हैं. मैं पूछता हूं कि राहुल गांधी, जब सिख भाइयों का कत्लेआम हुआ था, तब आपके पिताजी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती कांपती है.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, “धरती के कांपने से हमारे कितने सिख भाइयों का जीवन समाप्त हो गया, उसका पछतावा आपको होना चाहिए था, माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन आप तो प्रदर्शन करने निकले हैं. आज संविधान की प्रति लेकर घूमते हो, लेकिन संविधान को तार-तार भी इसी कांग्रेस पार्टी ने किया है.”

नितिन नबीन ने कहा, “इंदिरा गांधी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके गलत तरीके से चुनाव जीता, तब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को निरस्त करके उन्हें 6 साल के लिए चुनाव न लड़ने का आदेश दिया था. सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके चुनाव कौन जीता था? यह पूरी तरह से कांग्रेस की विरासत है, जो वोट चोरी भी करती है और जनता के मत का भी अपमान करती है.”


  • उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को देश की 140 करोड़ जनता पर विश्वास नहीं है, उन्हें 3 करोड़ घुसपैठियों पर विश्वास है. राहुल गांधी जी, आपकी मंशा क्या है? लोकतंत्र में सबसे बड़ा मत होता है, जनता का मत और जनता ने जब-जब मत दिया है, आप हारे हैं. विदेशी ताकतों के इशारे पर, विदेशी ताकतों की टूलकिट बनकर काम कर रहे हैं राहुल गांधी. वे विदेशी ताकतों के इशारे पर देश के लोकतंत्र को चुनौती देना चाहते हैं. देश की 140 करोड़ जनता देख रही है, उसे मालूम है कि ये कौन लोग हैं. ये वही लोग हैं जिन्होंने विदेशों में अराजकता फैलाई.”

    बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस के लोग कहते हैं कि रिजीम बदल देंगे. अरे, ये जनता के मत से बनी हुई सरकार है, इसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. पिता के राज में सड़कों पर सिखों का कत्लेआम हुआ, और बेटा आज रैली का पाखंड रचकर उसी दर्द का सरेआम अपमान कर रहा है! जनता सब देख रही है, और हिसाब भी लेगी!”

    नितिन नबीन ने कहा, “राहुल, 1 नवंबर 1984 को जब हमारे सिख भाइयों का कत्लेआम हो रहा था, तब आपके पिताजी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती कांपती है. धरती के कांपने से हमारे कितने सिख भाइयों का जीवन समाप्त हो गया! इसका पछतावा होना चाहिए था, आपको प्रायश्चित करना चाहिए था, माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन आप तो प्रदर्शन करने निकले हैं.”

    नबीन ने कहा, “विदेशी ताकतों के इशारे पर, विदेशी ताकतों की टूलकिट बनकर काम कर रहे हैं राहुल गांधी. वे विदेशी ताकतों के इशारे पर देश के लोकतंत्र को चुनौती देना चाहते हैं. देश की 140 करोड़ जनता देख रही है, उसे मालूम है कि ये कौन लोग हैं. ये वही लोग हैं जिन्होंने विदेशों में अराजकता फैलाई। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि रिजीम बदल देंगे. अरे, ये जनता के मत से बनी हुई सरकार है, इसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता.”

    Share:

  • 'मेरा काम सबको खुश करना नहीं, सही फैसले लेना है'- गंभीर की दो टूक

    Sun Nov 1 , 2026
    डेस्क: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी T20I मैच में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया. ये फैसला थोड़ा चौंकाने वाला था क्योंकि भारत पहले ही सीरीज 3-1 से जीत चुका था, ऐसे में युवा खिलाड़ियों को मौका देने की उम्मीद थी. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved