img-fluid

चंडीगढ़ बनेगा देश का पहला नशामुक्त शहर… अमित शाह ने जताया भरोसा

November 01, 2026

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में हैं. उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस पर सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की. इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि पंजाब के नजदीक होने के बावजूद चंडीगढ़ देश का सबसे पहले नशा मुक्त होने वाला शहर बनेगा.

अमित शाह ने कहा एनडीपीएस के मामलों में नए कानून आने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने 93 प्रतिशत आरोपियों को जेल भेजा है. उन्होंने कहा कि वो देशभर में जहां भी जाते हैं , चंडीगढ़ पुलिस का उदाहरण देते हैं. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ भले ही एक केंद्र शासित प्रदेश है, लेकिन यहां प्रति व्यक्ति वाहनों की संख्या सर्वाधिक है.उन्होंने कहा कि मैं गृहमंत्री बनने के बाद और उससे पहले कई बार चंडीगढ़ आया हूं, लेकिन मैंने यहां कभी ट्रैफिक जाम होते नहीं देखा. उन्होंने कहा कि इतनी सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था चंडीगढ़ पुलिस ने की है, ताकि हम सबको कोई परेशानी न हो.


  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि चंडीगढ़ पुलिस को ये सम्मान 60 सालों में पूरे भारत को सुरक्षित रखने के सफल प्रयासों के लिए मिला है. उन्होंने कहा कि शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में बसा चंडीगढ़ भारत का सबसे सुंदर शहर माना जाता है, मगर जब देश में आतंकवाद का दौर आया, तब चंडीगढ़ भी इससे अछूता नहीं था. उन्होंने कहा कि उस जमाने में चंडीगढ़ पुलिस ने पराक्रम की पराकाष्ठा और साहस का परिचय दिया. शौर्य, सेवा और सुशासन से न केवल चंडीगढ़, बल्कि पूरे भारत को आतंकवाद से बचाने का काम किया.

    अमित शाह ने कहा कि ये राष्ट्रपति सम्मान, जो महामहिम राष्ट्रपति ने दिया है, छह दशक की सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का सम्मान है.इस उपलक्ष्य में सबसे पहले मैं चंडीगढ़ पुलिस के सभी शहीदों को विनम्रतापूर्वक नमन करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि कर्तव्यपरायणता के लिए अपनी जान देना और अपना सर्वोच्च बलिदान देना किसी भी सैनिक के लिए गर्व की बात हो सकती है. सिपाही के लिए यह गर्व की बात होती है. उन्होंने कहा कि 1966 से लेकर आज तक चंडीगढ़ की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने निरंतर अथक प्रयास करते हुए देशभर की पुलिस में स्वर्णिम अध्याय जोड़ने का काम किया है. उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस में सेवा देने वाले सभी जवानों और अफसरों को शुभकामनाएं दीं.

    कार्यक्रम के बाद 141 नए वाहनों को भी चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े में शामिल कर दिया गया. इससे त्वरित प्रतिक्रिया, पेट्रोलिंग, मोबिलिटी और टेक्नोलॉजी आधारित आधुनिक पुलिसिंग में सहायता मिलेगी. अमित शाह ने कहा कि हमारा चंडीगढ़ रिस्पांस टाइम के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि 141 नए वाहन मिलने के बाद अगले साल चंडीगढ़ पुलिस देशभर की पुलिस में सर्वोच्च स्थान पर होगी. इसका मुझे विश्वास है. अमित शाह आज सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में जनसभा करेंगे. यहां से वो 9 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

    Share:

  • सिखों का कत्लेआम हुआ, बेटा पाखंड रच रहा... राहुल पर बरसे नितिन नबीन

    Sun Nov 1 , 2026
    रोहतक: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हरियाणा के रोहतक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च’ में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा, इस पदयात्रा में आपने जो एक-एक पग बढ़ाया है, वह देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बढ़ाया है. आज हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, जनादेश के सम्मान के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved