img-fluid

MP: नशे के अवैध कारोबार बड़ी कार्रवाई, खेतों में लहलहा रहे थे गांजे के 1700 से ज्यादा पौधे, 41 लाख का माल जब्त

November 01, 2026

बड़वानी। बड़वानी जिले (Barwani District) में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। थाना वरला पुलिस ने ऑपरेशन ‘ग्रीन स्ट्राइक’ (Operation ‘Green Strike’) के तहत ग्राम बोरपडवा में दबिश देकर अवैध रूप से उगाई जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 4 क्विंटल से अधिक वजन के हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपए आंकी गई है।

ड्रोन की मदद से हुआ खुलासा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह के निर्देशन और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में यह सफल कार्रवाई की गई। 31 अक्टूबर 2026 को थाना वरला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोरपडवा के एक खेत में अवैध रूप से गांजे की फसल लहलहा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी वरला नारायण रावल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने ड्रोन की मदद से खेत की सटीक लोकेशन और स्थिति का जायजा लिया, जिसके बाद वहां अवैध खेती पकड़ी गई।


  • एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
    पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वन विभाग के सहयोग से खेतों के रिकॉर्ड और टोपोग्राफी के आधार पर इस अवैध खेती से जुड़े आरोपियों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    Share:

  • 2 करोड़ के भवन का 56 लाख में सौदा...दोनों हाथ गंवा चुके दिव्यांग का पूर्व मंत्री की पत्नी पर आरोप

    Sun Nov 1 , 2026
    नई दिल्ली: उत्तराखंड (Uttarakhand) के पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) और उनकी पत्नी जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद रावत से जुड़ा संपत्ति और पैसों के लेन-देन का एक गंभीर मामला सामने आया है. देहरादून के रहने वाले हरिओम सहगल, जिन्होंने अपने दोनों हाथ गंवा दिए हैं, ने आरोप लगाया है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved