img-fluid

MP: गिट्टी खदान के पास कार पलटने से 3 की मौत, 2 घायल

November 01, 2026

धार। धार जिले (Dhar District) के धरमपुरी थाना क्षेत्र (Dharampuri police station area) में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धरमपुरी-मांडू रोड पर तारापुर के पास गिट्टी खदान के पास एक मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। बताया जा रहा है कि मारुति ईको कार धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। तभी गिट्टी खदान के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


  • घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर धरमपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान, विक्की पिता दिनेश, भुरेसिह पिता बाबू, गौतम पिता सुखराम के रूप में हुई है। तीनों मांडव के रहने वाले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

     

    Share:

  • फ्रांस के बाद अब जर्मनी में भी उबाल, बर्लिन समेत कई शहरों में जमकर लूटपाट और हिंसा, 27 पुलिसकर्मी घायल

    Sun Nov 1 , 2026
    नई दिल्ली: यूरोप (Europe) के कई देशों में युवाओं के विरोध प्रदर्शनों के बीच अब जर्मनी में भी हिंसा भड़क उठी है. शनिवार देर रात जर्मनी के वित्तीय केंद्र फ्रैंकफर्ट में उपद्रवियों ने दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की. बर्लिन, कोलोन और हैम्बर्ग समेत कई शहरों में भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved