
इंदौर। फर्जी (bogus) तरीके से लोन लेने वाले जिस दंपति (Couple) पर क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम ने केस दर्ज किया उनके कारनामों के बारे में सुनकर क्राइम ब्रांच वाले भी दंग रह गए। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि दंपति जिस प्लैट में रहते हैं उस फ्लैट (flat) के फर्जी कागजात के आधार पर कई बैंकों से लोन लिया है। शिकायतकर्ता को उनके खिलाफ केस दर्ज कराने में 6 माह तक क्राइम ब्रांच वालों के चक्कर काटना पड़े, तब जाकर उन पर कार्रवाई हुई।
क्राइम ब्रांच ने सोलफुल निधि लिमिटेड के संचालक शरद कुमार पोरवाल की शिकायत पर हकीमुद्दीन सैफी सहित उसकी पत्नी फातिमा निवासी क्रिस्टल अपार्टमेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की कार्रवाई की है। फिलहाल दंपति फरार चल रहे हैं। दोनों पर आरोप है कि फर्जी कागजात लगाकर बिजलपुर के फ्लैट पर दोनों ने लोन लिया और लोन नहीं भरा। उधर, फरियादी ने क्राइम ब्रांच को बताया कि दंपति जिस फ्लैट में रहते हैं उस फ्लैट के कागजात के आधार पर उन्होंने कई बैंकों से लोन ले रखा है। बताया गया कि दंपति एक गिरोह के साथ जुड़े हैं और फर्जी कागजात बनाने में माहिर हैं। इनके साथ अनुज, सौरभ मिश्रा, हैदर के नाम भी आ रहे हैं। वहीं कपिल सोमानी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि कपिल के साथ मिलकर दंपति ने कई काले कारनामे किए हैं। उधर, दंपति के यहां काम करने वाले जैद के बारे में भी क्राइम ब्रांच को जानकारी दी गई है। जैद के नाम पर भी कई फर्जी दस्तावेज बनाने की बात सामने आ रही है, जिस आधार पर फर्जी काम किए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved