img-fluid

राजस्थान : झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, आठ मजदूरों की मौत

November 02, 2026

झुंझुनूं. झुंझुनूं (Jhunjhunu) जिले के छापोली में सड़क निर्माण (Road construction) के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन (Machine) ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली (11,000-volt power line) लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में आठ मजदूरों की मौत की सूचना सामने आई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छापोली में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई। मशीन के बिजली लाइन की चपेट में आने से वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए।


  • आठ मजदूरों की मौत की सूचना
    शुरुआती सूचना के मुताबिक, हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, तीन-चार मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि का इंतजार है।

    मौके पर जुटे ग्रामीण, अधिकारी रवाना
    हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। झुंझुनूं के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तथा हादसे की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

    मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, अशोक गहलोत ने हादसे की जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

    Share:

  • फिश ऑयल नहीं खाते तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, ओमेगा-3 की कमी दूर करने में आएंगी काम

    Mon Nov 2 , 2026
    नई दिल्ली। अच्छी सेहत के लिए संतुलित खानपान बेहद जरूरी है। आमतौर पर लोग अपनी डाइट में प्रोटीन (Protein in the diet)आयरन (Calcium and vitamins)कैल्शियम और विटामिन जैसे पोषक तत्वों पर ध्यान देते हैं लेकिन ओमेगा-3 फैटी एसिड(Omega-3 fatty acids) को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि यह शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved