img-fluid

नौकरी के बहाने दिल्ली लाकर नाबालिग को बेचा… मानव तस्करी का खुलासा

November 02, 2026

गुमला: जल- जंगल और प्रकृति खनिजों से संपन्न राज्य झारखंड में बेरोजगारी एक अभिशाप बन गई है. यही वजह है कि झारखंड के लोग खासतौर पर बच्चे और महिलाएं बड़ी आसानी से मानव तस्करी की शिकार हो जा रही है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला झारखंड के गुमला जिले में सामने आया है. यहां बीसुनपुर थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले जाया गया, फिर उसे राजस्थान के एक बुजुर्ग को महज 20 हजार रुपये में बेच दिया गया.

यह वारदात गांव की ही एक महिला ने उसे बेहतर जीवन के सुनहरे सपने दिखाकर अंजाम दिया. आरोप है कि बुजुर्ग इस बच्ची को महिला से खरीदने के बाद राजस्थान ले गया, जहां उसके शादी रचा ली. यही नहीं, उसने किशोरी को अपने घर में कैद कर लिया और रोज उसका यौन शोषण किया. वहीं जब-जब लड़की ने इस उत्पीड़न का विरोध किया तो उसके साथ लात-मुक्के और लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारपीट की गई.


  • एक दिन मौका देखकर किशोरी ने हिम्मत से काम लिया और बुजुर्ग के चंगुल से छूटकर भाग निकली. वह राजस्थान से पहले दिल्ली पहुंची और फिर दिल्ली से रांची होते हुए रविवार को गुमला अपने घर पहुंच गई. यहां आने के बाद उसने परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी. फिर परिजनों के साथ ही बिशुनपुर थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दी है.

    पीड़िता ने बताया कि जुलाई महीने में जतरी उराव नामक महिला उसे नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली ले गई. वहां उसने सुनीता नामक महिला को सौंप दिया. फिर सुनीता उसे लेकर राजस्थान गई, जहां उसे ₹20 हजार में उसे बुजुर्ग को बेच दिया. बुजुर्ग के पास वह करीब तीन महीने रही. इस दौरान उसे बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाया गया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    Share:

  • सरकार के हाथों में एयर फेयर! एयरलाइंस की नहीं चलेगी मनमानी, बदले नियम

    Mon Nov 2 , 2026
    नई दिल्ली: कच्चे तेल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण हवाई किराए में हो रही बढ़ोतरी को लेकर चिंताओं के बीच, सरकार ने नए नियम नोटिफाई किए हैं. इन नियमों के तहत, असाधारण परिस्थितियों में और जनहित को ध्यान में रखते हुए, सरकार एयरलाइन टिकट की कीमतों में दखल दे सकती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved