img-fluid

“5 करोड़ दो वरना…” तुषार कपूर को बिश्नोई गैंग के ‘हैरी बॉक्सर’ की धमकी से बॉलीवुड में हड़कंप

November 03, 2026

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood actor) तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) को धमकी मिली है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ( Bishnoi gang) के सदस्य हैरी बॉक्सर (Harry Boxer) नाम के शख्स ने उन्हें कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस जांच में जुट गई है।

अभिनेता से मांगी गई फिरौती
समाचार एजेंसी के मुताबिक मुंबई पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर नाम के किसी व्यक्ति ने कॉल किया और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। एक्टर ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसने जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी।


  • क्राइम ब्रांच की जांच में क्या पता चला?
    क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से आवाज की तुलना की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सैंपल मैच नहीं हुए, जिससे शक हुआ कि कॉल फर्जी थी। किसी ने डर पैदा करने के लिए गैंग के नाम का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी।

    Share:

  • रिलायंस के शेयरों में रिकॉर्ड उछाल से मुकेश अंबानी की संपत्ति एक दिन में 79,700 करोड़ बढ़ी

    Tue Nov 3 , 2026
    नई दिल्ली । रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों (Shares) में आई जबरदस्त तेजी ने कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में एक ही कारोबारी दिन में बड़ा इजाफा (Increase) कर दिया। सोमवार को कंपनी के शेयरों में करीब 12 प्रतिशत की उछाल दर्ज (Recorded) की गई। इस तेजी के चलते अंबानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved