img-fluid

नेपाल में हवा में उड़े हेलिकॉप्टर के परखच्चे: सोलुखुम्बु में लैंडिंग के वक्त आपस में टकराए 2 हेलिकॉप्टर, 1 की मौत, 1 घायल

November 03, 2026

काठमांडू. नेपाल (Nepal) के सोलुखुम्बु (Solukhumbu) जिले में दो हेलिकॉप्टरों (Two helicopters) की टक्कर (collided) हो गई. इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. दोनों हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतर रहे थे, तभी उनके पंखे आपस में टकरा गए.

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि, फिस्टेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए. प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे टकराए हैं. हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.


  • सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी ने भी हादसे की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि, खुम्बु पासांगल्हामु के फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए.

    वीडियो में दिखा खौफनाक नजारा
    सोशल मीडिया पर हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ लोग हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे. तभी अचानक वहां 2 हेलीकॉप्टर आ गए और दोनों आपस में टकरा गए. टकराते ही दोनों हेलीकॉप्टरों के परखच्चे उड़ गए और वे जमीन पर गिर पड़े. इससे आस-पास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है.

    कैसे हुआ हादसा?
    पुलिस के मुताबिक हादसा थे हुआ जब दोनों छोटे हेलीकॉप्टर एक साथ लैंड करने की कोशिश कर रहे थे. बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल में पर्यटकों, पर्वतारोहियों और लॉजिस्टिक्स को पहुंचाने के साथ-साथ इमरजेंसी के दौरान भी छोटे हेलीकॉप्टरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि नेपाल की भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम में इन हेलीकॉप्टर्स को उड़ाना चुनौतीपूर्ण होता है.

     

    Share:

  • NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी.... सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

    Tue Nov 3 , 2026
    मुम्बई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सदस्य और NCP (SCP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले (Supriya Sule) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved