img-fluid

इंदौर: चाकू लेकर कमरे में बंद हुआ युवक, पुलिसकर्मी पर किया हमला

November 03, 2026

इंदौर। इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक चाकू लेकर खुद को कमरे में बंद कर धमकियां दे रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम जब दरवाजा खुलवाने पहुंची, तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर ही चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक जवान की पीठ पर चाकू लगने से वह घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।


  • विजय नगर थाना क्षेत्र में जितेंद्र रघुवंशी नामक युवक ने चाकू लेकर अपने आपको कमरे में बंद कर लिया था। युवक कमरे के अंदर चाकू लहराते हुए धमकियां दे रहा था। युवक की हरकतों से परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी जब दरवाजा खुलवाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान जवान राजपाल सेंधव की पीठ पर चाकू लगने से वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। आरोपी पर अपनी बहन को भी चाकू दिखाकर डराने का आरोप है। टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक पुलिस ने आरोपी जितेंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

    Share:

  • नक्सलवाद के बाद ड्रग्स रैकेट का सफाया... परेड ग्राउंड में सरकार का प्रण

    Tue Nov 3 , 2026
    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के भौंरी स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी परेड ग्राउंड में 44वें-45वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) के दीक्षांत समारोह में सहभागिता की. उन्होंने परेड की सलामी लेकर उसका निरीक्षण किया. उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को शील्ड और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस मौके पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved