img-fluid

पूर्वजों की स्मृति में बिलहरी कब्रिस्तान पहुंचे मसीह समाज के लोग, की प्रार्थना

November 03, 2026

जबलपुर। मसीह समाज ने सोमवार को अपने दिवंगत पूर्वजों और मृत विश्वासियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर समाज के लोग बिलहरी स्थित कब्रिस्तान पहुंचे और अपने परिजनों की कब्रों पर प्रार्थना कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम की शुरुआत जबलपुर डायसिस के सभी फादर्स की अगुवाई में पवित्र मिस्सा बलिदान से हुई।


  • इसके बाद जबलपुर धर्मप्रांत के प्रमुख बिशप डॉ. वल्लन अरशु ने सभी पुरोहितों के साथ मृत विश्वासियों की कब्रों को आशीष प्रदान किया। ईसाई धर्म की परंपरा के अनुसार इस दिन विश्वासी अपने दिवंगत परिजनों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर बिशप डॉ. वल्लन अरशु ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। परिवार में आपसी प्रेम और मेल-मिलाप बनाए रखते हुए बच्चों को जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना चाहिए। पवित्र मिस्सा बलिदान में विकार जनरल डॉ. फादर डेविस जॉर्ज, सह पल्ली पुरोहित जॉन सुरेंद्र कुंभरे, सेंट अलॉयसियस कॉलेज के डॉ. बेन एंटोन और जॉन वाल्टर सहित अन्य पुरोहित उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में जॉन डेविड, रेशलू पीटर, मनोज एंथोनी, सतीश मनी, जुसिया सहित समाज के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

    Share:

  • मुख्यमंत्री ने किया 'आधुनिक एनीमिया विज्ञान' का विमोचन

    Tue Nov 3 , 2026
    पुस्तक देखकर सराहा डॉ. ए.के. द्विवेदी का प्रयास, कहा…एनीमिया पर कार्य करना समाज की बड़ी सेवा जबलपुर। होम्यौपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, केंद्रीय होम्यौपैथी अनुसंधान परिषद् के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य और मप्र मेडिकल साइंस विवि में होम्यौपैथी संकाय के अंतर्गत बोर्ड ऑफ स्टडी के सदस्य डॉ. एके द्विवेदी द्वारा लिखित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved