img-fluid

इंदौर क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में हलचल

November 04, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी को इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता के साथ ही इसके पीछे के स्रोत का भी पता लगा रही है।


  • दरअसल, इंदौर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंदौर क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी को सौंपी है। जांच के दौरान वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले हैंडल या पेज संचालक को भी बुलाकर नोटिस दिया जा रहा है। इसके साथ ही वीडियो से जुड़ी खबर का स्रोत, संबंधित दस्तावेज और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया जाएगा। अब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

    Share:

  • दोस्ती, शादी और बड़े मुनाफे का झांसा... इंजीनियर से 1.5 करोड़ की ठगी

    Wed Nov 4 , 2026
    दरभंगा: बिहार के दरभंगा में एक इंजीनियर के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस वारदात को अंजाम देने वाली कोई लड़की है. कुछ समय पहले वह इंस्टाग्राम के जरिए इंजीनियर के संपर्क में आई. फिर दोस्ती, प्यार और शादी का झांसा देकर सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved