
संगरूर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा है (Biggest issue in Punjab is Intoxication) ।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ में कहा कि पंजाब को एक ऐसी सरकार चाहिए जो यहां के लोगों के लिए काम करे। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा है।
राहुल गांधी ने कहा, “दूसरी कहानी बताता हूं, आपके चीफ मिनिस्टर के बारे में, मैं लोकसभा में था सुबह-सुबह हमारे पास बैठकर हमें चुटकुले सुनाते थे और 11 बजे सुबह उनके मुंह से शराब की बू आती थी।” राहुल गांधी ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि भगवंत मान जी को शराब नहीं पीनी चाहिए, वह उनका पर्सनल मामला है, अगर वह शराब पीना चाहते हैं उनका पर्सनल मामला है मगर भाईयों और बहनों, अगर आप नशे से लड़ना चाहते हो तो आपका चीफ मिनिस्टर हर शाम नशा नहीं कर सकता।”
राहुल ने कहा, ”पंजाब ने भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया। उनका वादा राज्य को नशा मुक्त करने का था। मैं पूछना चाहता हूं कि पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ है। ये नशा नहीं हटा सकते हैं।” राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पंजाब की मौजूदा सरकार की आधी लगाम अमित शाह और आधी अरविंद केजरीवाल के हाथ में है तथा राज्य को दिल्ली से चलाया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved