img-fluid

वनडे में विराट कोहली की एक और उपलब्धि….इन देशों में 50 से ज्यादा के औसत से रन करने वाले पहले बल्लेबाज बने

November 05, 2026

ऑकलैंड। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर गरज रहा है और रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जुड़ रहे हैं. 4 नवंबर (बुधवार) को न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में किंग कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली की इस पारी ने एक और खास उपलब्धि दिलाई।

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड में अपना ओडीआई औसत 49.66 से बढ़ाकर 51.53 कर लिया. इसके साथ ही कोहली SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) कंट्रीज में 50 या उससे से ज्यादा की ODI औसत रखने वाले बल्लेबाज बन गए. कोहली का साउथ अफ्रीका में ओडीआई क्रिकेट में एवरेज 76.38 है. वहीं ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 50.03 की एवरेज से ओडीआई क्रिकेट में रन बनाए हैं. जबकि इंग्लैंड में उनका ओडीआई क्रिकेट में एवरेज 51.48 रहा है. इन चारों देशों में कोहली कुल 4,557 ओडीआई रन बना चुके हैं. विदेशी परिस्थितियों में इस तरह का प्रदर्शन उनकी बल्लेबाजी की निरंतरता को दर्शाता है।


  • टेस्ट से संन्यास के बाद रनों की बरसात
    टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली का फॉर्म वनडे क्रिकेट में और निखरा है. उन्होंने 16 ओडीआई मैचों में 77.07 की औसत से 1002 रन बनाए हैं. इस दौरान चार शतक और छह अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं. वहीं, इस साल 10 ओडीआई मुकाबलों में वह 626 रन बना चुके हैंष

    न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में भी विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम अब 1971 रन हैं. हालांकि कोहली ने यह मुकाम 37 पारियों में हासिल किया, जबकि पोंटिंग को इसके लिए 50 पारियां खेलनी पड़ी थीं. इस दौरान कोहली ने सात शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।

    विराट कोहली वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इस पोजीशन पर उनके नाम 254 मैचों में 13,062 रन हैं. उनका औसत 61.61 का है, जबकि इस दौरान उन्होंने 48 शतक और 70 अर्धशतक लगाए हैं।

    सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा
    विराट कोहली वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 8720 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. कोहली के नाम अब रनचेज में 8741 रन दर्ज हो चुके हैं. इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए कोहली ने 169 इनिंग्स खेलीं. इस दौरान उनका औसत 66.21 रहा है. उनके नाम 30 शतक और 46 अर्धशतक हैं. सफल रनचेज में तो उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा है. उन्होंने 108 पारियों में 89.95 की औसत से 6,477 रन बनाए हैं, जिसमें 25 शतक शामिल हैं।

    मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार, गुरनूर बरार ने तीन और अंशुल कम्बोज ने दो विकेट हासिल किए. बारिश के कारण भारत को डीएलएस नियम के तहत 32 ओवर में 143 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. कोहली की 74 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।

    Share:

  • भारत घूमने आए इटली के कपल ने यहीं रचाई शादी, धोती कुर्ते में दूल्हा और लाल जोड़े में दुल्हन ने निभाईं हिंदू रस्में

    Thu Nov 5 , 2026
    नई दिल्ली । आगरा (Agra)का ताजमहल (Taj Mahal)दुनिया भर में मोहब्बत की निशानी के तौर पर मशहूर है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक (Foreign tourists)यहां पहुंचते हैं और ताजमहल की खूबसूरती के साथ इससे जुड़ी प्रेम कहानी (Love Story)को करीब से महसूस करते हैं। लेकिन इस बार इटली से भारत घूमने आए एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved