img-fluid

भोपाल में रैपिडो ड्राइवर ने खाया जहर, लोन दिलाने के नाम पर ठगी से था परेशान

November 05, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में कर्ज वसूली और ठगी के दबाव से परेशान 40 वर्षीय रैपिडो ड्राइवर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से ठीक पहले युवक ने करीब 13 मिनट का एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने एक व्यक्ति पर लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

12.50 लाख के मुद्रा लोन के नाम पर की ठगी
मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह राजपूत (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से रैपिडो ड्राइवर थे। परिजनों और वीडियो के मुताबिक, पुलक सक्सेना नामक एक व्यक्ति ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर नरेंद्र को 12.50 लाख रुपये का मुद्रा लोन दिलाने का झांसा दिया था। लोन दिलाने के नाम पर आरोपी ने नरेंद्र से कुल साढ़े 5 लाख रुपये ले लिए। न तो नरेंद्र को लोन मिला और न ही उसके पैसे वापस आए। इसके विपरीत, आरोपी और अन्य लोगों द्वारा लगातार बनाए जा रहे कर्ज चुकाने के दबाव के चलते नरेंद्र भारी आर्थिक संकट और मानसिक तनाव में आ गए थे।


  • मौत से पहले बनाया 13 मिनट का वीडियो
    आत्महत्या करने से पहले नरेंद्र सिंह राजपूत ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो करीब 13 मिनट का है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी आत्मकथा और प्रताड़ना की पूरी दास्तां बयां की है। वीडियो में उन्होंने स्पष्ट रूप से पुलक सक्सेना का नाम लेते हुए पूरी ठगी का खुलासा किया है। परिजनों का आरोप है कि इस मामले की शिकायत पहले ही थाने में दर्ज कराई जा चुकी थी, लेकिन पुलिस द्वारा समय पर उचित कार्रवाई न किए जाने के कारण नरेंद्र लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित होते रहे और आखिरकार उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

    घटना को लेकर पुलिस का दावा है कि युवक ने थाने के बाहर जहर खाया था, और थाने में जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुँचाया था, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अशोका गार्डन पुलिस ने परिजनों के बयान और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने तथा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    Share:

  • वोटर लिस्ट का एसएसआर चरणबद्ध तरीके से होगा - चुनाव आयोग

    Thu Nov 5 , 2026
    नई दिल्ली । चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा कि वोटर लिस्ट का एसएसआर (SSR of Electoral Roll) चरणबद्ध तरीके से होगा (Will be conducted in Phased Manner) । भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को वोटर लिस्ट के स्पेशल समरी रिवीजन (एसएसआर) का पूरा टाइमलाइन घोषित कर दिया। इस प्रक्रिया का मकसद छूटे हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved