img-fluid

‘पार्टी न कभी टूटी है, न कभी टूटेगी’, NC में बगावत पर फारूक अब्दुल्ला

November 06, 2026

डेस्क: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर नाराजगी और बगावत की अटकलों के बीच पार्टी नेतृत्व ने एकजुटता का संदेश दिया है. श्रीनगर में नाराज विधायकों के साथ बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने साफ कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पूरी तरह संगठित और एकजुट है. पार्टी में फूट पड़ने की खबरों को उन्होंने बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि विधायकों की चिंताएं जायज थीं और उन पर विस्तार से चर्चा हुई है.

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी और सरकार को मजबूत करने के लिए कुछ कदम तत्काल उठाए जाएंगे, जबकि कुछ पर धीरे-धीरे काम होगा. उन्होंने यह भी दोहराया कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और अनुच्छेद 370 व 35A की बहाली के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा.

बैठक के बाद नाराज विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि वे नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक हैं और अपनी समस्याएं पार्टी नेतृत्व के सामने रखना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है. नजीर गुरेजी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले हम सभी एक जगह इकट्ठा हुए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैला दी गई कि पार्टी में कोई अलग गुट बन गया है… न तो कोई अलग धड़ा बना है और न ही कोई अलग पार्टी बनी है.’


  • नाराज विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने आगे कहा कि विधायकों के कुछ मुद्दे थे, जिन्हें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और डॉ. फारूक अब्दुल्ला के सामने रखा गया… राजनीतिक और अन्य मसलों पर नेतृत्व ने उन्हें भरोसा दिया है… कुछ मुद्दों का समाधान तत्काल किया जाएगा, जबकि बाकी पर चरणबद्ध तरीके से काम होगा.

    पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी बगावत की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस में कोई विभाजन नहीं है. उन्होंने कहा, ‘यह जो बेबुनियाद अफवाह फैलाई जा रही है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस गुटों में बंट गई है, यह सरासर गलत है… पार्टी पूरी तरह संगठित और एकजुट है… जो लोग सोचते हैं कि वे इस पार्टी को रोक लेंगे, वे जान लें कि यह पार्टी न कभी टूटी है और न कभी टूटेगी.’ फारूक अब्दुल्ला ने माना कि विधायकों की कुछ चिंताएं थीं और बैठक में उन पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार को मजबूत करने के लिए कुछ कदम तुरंत उठाए जाएंगे और कुछ धीरे-धीरे… जनता की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा.

    बैठक में शामिल विधायक डॉ. बशीर वीरी ने भी कहा कि विधायकों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं नेतृत्व के सामने रखीं. डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने उनकी बातें सुनीं और कार्रवाई का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई है और जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा. बशीर वीरी के मुताबिक, अगले 24 घंटे में इसका असर दिखाई देगा.

    फारूक अब्दुल्ला ने बैठक के बाद पार्टी के राजनीतिक एजेंडे को भी दोहराया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली और अनुच्छेद 370 व 35A के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा. पार्टी इस लड़ाई को उसके तार्किक अंजाम तक पहुंचाएगी. इस बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल अंदरूनी असंतोष को बातचीत के जरिए सुलझाने का संकेत दिया है. हालांकि, विधायकों की जिन मांगों पर चर्चा हुई, उनमें से किन पर तत्काल फैसला लिया जाएगा और किन पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई होगी, यह अगले कदमों से साफ होगा.

    Share:

  • धनतेरस की रात यमराज के नाम क्यों जलाते हैं दीपक? राजा हेमा के पुत्र से जुड़ी हैरान करने वाली कथा जानिए

    Fri Nov 6 , 2026
    नई दिल्ली । हिंदू धर्म (Hinduism) में धनतेरस (Dhanteras) का पर्व केवल धन और समृद्धि की कामना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और अकाल मृत्यु से बचाव की धार्मिक मान्यताओं से भी जुड़ा है। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved