img-fluid

दीपावाली पर आज एक घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार…. मुहूर्त ट्रेडिंग में दिखेगी तेजी !

November 08, 2026

नई दिल्ली। आज 8 नवंबर 2026 को दिवाली (Diwali) की त्योहार है। जिसकी वजह से आज मार्केट एक घंटे के लिए खुलेगा। इसे मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading ) सेशन कहा जाता है। ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स आज के दिन शेयर बाजार (Stock Market) में संवत् 2083 की शुरुआत करेंगे। मुहर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) की परंपरा काफी पुरानी है। बता दें, बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 2:20 से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा। क्लोजिंग ऑक्शन 3:15 से शुरू होगा। यह दोपहर 3:35 तक चलेगा।

क्या होता है मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन
दिवाली के दिन शेयर बाजार के विशेष सत्र को ही मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। निवेशक इस दिन विक्रम संवत् या फिर नए हिंदू फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के तौर पर देखते हैं। इसे लक्ष्मी पूजा के साथ भी जोड़कर देखा जाता है।


  • मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में कैसा रहता है बाजार का प्रदर्शन
    बीते 20 मुहूर्त सेशन में से 15 के दौरान निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ है। 2018 से 2025 तक हर एक मुहूर्त सेशन में मार्केट में तेजी देखने को मिली है। हालांकि, यह उछाल एक प्रतिशत से कम की है। पिछले साल दोनों इंडेक्स 0.1 प्रतिशत की तेजी हासिल कर पाए थे। बता दें, लगातार 8वें साल मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को तब मिली थी।

    इस साल कैसा रहेगा प्रदर्शन
    अधिकतर एक्सपर्ट्स बहुत बड़ी उछाल की उम्मीद आज के दिन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि सत्र काफी छोटा होता है। ऐसे में निवेशक टोकन खरीदारी करते ही दिख सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानना है कि शेयर बाजार की असली परीक्षा बुधवार को होगी। तब मार्केट बलिप्रतिपदा की छुट्टी के बाद खुलेगा। उस दिन मार्केट में अमेरिकी टेक और ऑयल की कीमतों का असर दिखेगा।

    इस सम्वत् कैसा रहेगा शेयर बाजार का प्रदर्शन
    घरेलू शेयर बाजार नए संवत् में प्रवेश से पहले पॉजिटिव नजर आ रहा है। हालांकि, आने वाले समय में बहुत हद तक स्थिति कच्चे तेल की कीमतों और अन्य वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

    घरेलू शेयर बाजार में बीते 8 कारोबारी दिन किसी सपने से कम नहीं रहे हैं। निफ्टी 50 में इस दौरान 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को सेंसेक्स 2.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 81028.02 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी50 तब 2 प्रतिशत की उछाल के बाद 25030.35 अंक पर बंद हुआ था।

    Share:

  • इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी: बेंगलुरु से लखनऊ जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

    Sun Nov 8 , 2026
    बेंगलुरु. बेंगलुरु से लखनऊ (Bengaluru to Lucknow) जा रही इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo flight) में शनिवार, 7 नवंबर को सुरक्षा खतरे की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. विमान में मौजूद पायलटों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तय सुरक्षा नियमों के तहत फ्लाइट को वापस बेंगलुरु ले जाने का फैसला किया. इस दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved