img-fluid

पाकिस्तान में दिवाली की धूम: PM शहबाज और जरदारी ने दी बधाई, बोले- ‘हिंदू समुदाय देश का अटूट हिस्सा’

November 08, 2026

इस्लामाबाद. भारत (India) ही नहीं, पाकिस्तान (Pakistan) में भी दीपों के त्याहोर यानी दिवाली (Diwali celebrations) की धूम देखने को मिल रही है. पाकिस्तान में भी दिवाली का खासा जोश है और इस मौके पर वहां के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने दुनिया भर के हिंदू समुदाय और विशेष रूप से अपने देश में रहने वाले हिंदुओं को बधाई दी है.

दीपावली के इस मौके पर पाकिस्तान में भी हिंदू समुदाय के लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दीये जलाकर खुशियां मनाईं. इस बीच आसिफ अली और शहबाज शरीफ ने रविवार को जारी अपने अलग-अलग संदेशों में आपसी भाईचारे और देश के विकास में अल्पसंख्यक समुदाय के योगदान की तारीफ की.


  • रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति जरदारी और प्रधानमंत्री शरीफ ने अपने संदेश में कहा कि दिवाली का ये त्योहार नफरत, असहिष्णुता और निराशा के अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. ये पर्व मानव संबंधों और सामाजिक जीवन में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने का संदेश देता है.

    हिंदू समुदाय देश का अटूट हिस्सा
    राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने संदेश में कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने पाकिस्तान के हिंदू समुदाय को राष्ट्रीय जीवन का एक अटूट हिस्सा बताया.

    राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, व्यवसाय, जनसेवा, समाज कल्याण और कला-संस्कृति के क्षेत्रों में हिंदू समुदाय का योगदान की रहा है, जिसने देश को समृद्ध बनाया है.

    वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हिंदू समुदाय को देश के सामाजिक ताने-बाने का जरूरी हिस्सा करार दिया. उन्होंने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि धर्म, विश्वास, रंग या नस्ल के भेदभाव के बिना देश के सभी नागरिकों के अधिकारों, गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की जाएगी.

    Share:

  • बाबरी विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस से सीधा सवाल

    Sun Nov 8 , 2026
    नई दिल्ली. बाबरी मस्जिद विध्वंस (Demolition of the Babri Masjid) को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के एक बयान पर बीजेपी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोनिया गांधी ने एक इंटरव्यू में बताया कि 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस को टेलीविजन पर देखकर उनकी आंखों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved