img-fluid

देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

November 08, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं (Extended Diwali Greetings to the Countrymen) ।


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।” इससे पहले, दीपावली की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दिवाली की शुभकामनाओं वाला वीडियो शेयर साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि रोशनी का यह पर्व पूरे देश को जगमगा देता है और अंधकार पर विजय पाने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व और आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति व समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा, “दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पूरा देश रौशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व और आपका आगे का समय सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।”

    Share:

  • बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sun Nov 8 , 2026
    बस्तर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई (Celebrated Diwali with security force personnel in Bastar) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों से बातचीत के दौरान नक्सलवाद के खिलाफ देश की लड़ाई, सुरक्षा बलों के बलिदान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved