img-fluid

जहानाबाद में डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने महादलित टोले में बच्चों के साथ मनाई दीपावली

November 08, 2026


पटना । जहानाबाद में डीएम छिरिङ वाई भूटिया (DM Chhiring Y. Bhutia in Jehanabad) ने महादलित टोले में (In Mahadalit Hamlet) बच्चों के साथ दीपावली मनाई (Celebrated Diwali with Children) ।

  • बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देश पर जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने गत रात रतनी फरीदपुर प्रखंड के रघुनीचक महादलित टोले में पहुंचकर स्थानीय परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। साथ ही बच्चों के बीच मिठाइयां, खिलौने और चुरचुरी पटाखे वितरित किए। जिला पदाधिकारी की इस पहल से महादलित टोले में दीपावली का उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बच्चों के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे भी उड़ाए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। जिला पदाधिकारी ने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय परिवारों से भी मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

    दीपावली मनाने के साथ ही जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। स्थानीय लोगों ने उनके सामने अपनी परेशानियां रखीं। जिला पदाधिकारी ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा  दिलाया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के विभिन्न महादलित टोलों में दीपावली की खुशियां साझा करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के अलावा उप विकास आयुक्त सहित जिला और प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग महादलित टोलों में पहुंचकर बच्चों और स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली मनाई।

    इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना और उन्हें सामाजिक उत्सवों से जोड़ना था। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर न केवल उनके साथ त्योहार मनाया, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनने और प्रशासनिक स्तर पर समाधान की पहल करने का भी प्रयास किया। जिला प्रशासन की इस पहल के जरिए मुख्यमंत्री के उस संदेश को जमीन पर उतारने की कोशिश की गई, जिसमें हर घर तक रोशनी और हर परिवार तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

    Share:

  • पेट दर्द, उल्टी और चक्कर...गोलगप्पे खाकर 100 लोग बीमार, कई बच्चों की हालात गंभीर

    Sun Nov 8 , 2026
    लखनऊ: दीपावली के त्योहार के बीच उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है. खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर, पेड़ारी समेत आसपास के दो-तीन गांवों में गोलगप्पे खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए. इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. कई बच्चों की हालत गंभीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved