img-fluid

छोटे भाई ने ईंट से कुचलकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, खाली प्लॉट में फेंका शव

November 09, 2026

कानपुर। कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खौफनाक वारदात में बदल गया। यहां संजय गांधी नगर में 40 वर्षीय आनंद सिंह उर्फ रगड़ू की हत्या कर शव पड़ोस के खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई प्रियम सिंह पर लगा है। सोमवार सुबह प्लॉट में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

जानकारी के मुतबिक मृतक आनंद सिंह और उसके छोटे भाई 37 वर्षीय प्रियम सिंह के बीच मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों भाइयों के बीच तनाव कम नहीं हुआ। आरोप है कि रविवार देर रात नशे की हालत में दोनों भाइयों के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इसी दौरान प्रियम ने ईंट से आनंद पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पड़ोस में स्थित सचिन कुमार पाल के खाली प्लॉट में फेंक दिया गया।


  • वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना में आरोपी की पत्नी और बेटी की भूमिका भी पुलिस की जांच के दायरे में है। स्थानीय लोगों ने तीनों पर आनंद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, घटना से पहले घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी बंद कर दिया गया था। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि कैमरा कब और किसने बंद किया था तथा वारदात के समय परिवार के अन्य सदस्य कहां मौजूद थे।

    सोमवार सुबह खाली प्लॉट में शव पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची हनुमंत विहार पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी और नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जबकि मुख्य आरोपी प्रियम सिंह की तलाश की जा रही है।

    डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पूर्व में भी झगड़ा होने पर पुलिस की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। रविवार देर रात दोबारा विवाद हुआ, जिसके बाद हत्या की घटना सामने आई। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साथ ही हिरासत में लिए गए परिजनों से पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वारदात में अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

    Share:

  • कैंसर की 1364 दवाओं की नई MRP आज से लागू, ज्यादा पैसे ऐंठने वालों के खिलाफ दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    Mon Nov 9 , 2026
    नई दिल्ली। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 1364 दवाओं की नई MRP आज से लागू हो गई हैं। नई MRP से ज्यादा पैसे ऐंठने वाले केमिस्ट और अस्पतालों के खिलाफ होगी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कैंसर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved