img-fluid

कैंसर की 1364 दवाओं की नई MRP आज से लागू, ज्यादा पैसे ऐंठने वालों के खिलाफ दर्ज करा सकेंगे शिकायत

November 09, 2026

नई दिल्ली। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 1364 दवाओं की नई MRP आज से लागू हो गई हैं। नई MRP से ज्यादा पैसे ऐंठने वाले केमिस्ट और अस्पतालों के खिलाफ होगी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कैंसर की 137 दवाओं के MRP पर ट्रेड मार्जिन की लिमिट फिक्स कर दी है।

ये कदम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) द्वारा 17 अक्टूबर, 2026 को गठित की गई एक एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर उठाया गया है। इन दवाओं की नई MRP आज, 9 नवंबर, 2026 से लागू हो गई हैं।

8 नवंबर, 2026 तक, 85 फार्मा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1364 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन के लिए नई MRP की जानकारी दी है। इनमें से 679 ब्रांडों ने अपनी दवाओं की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती की है। एमआरपी में सबसे ज्यादा कमी 96.45 प्रतिशत दर्ज की गई है। कीमतों में बड़ी कटौती के कारण, उपभोक्ताओं को सालाना लगभग 3540.38 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। इतना ही नहीं, जो 10-15 चिह्नित दवाएं अभी भारत में नहीं आई हैं, उनके बाजार में आने के बाद टीएमआर के तहत कीमतों की सीमा लागू होगी।


  • सरकार के इस कदम से कैंसर की कई महत्वपूर्ण दवाइयों की कीमतों में भारी कमी आई है। आरपीजी लाइफ साइंसेज की ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कैप्सूल ‘पैल्बोप्रो’ (पैल्बोसिक्लिब 125 मिलीग्राम) की कीमत 40,421.33 रुपये से घटकर अब 2720 रुपये हो गई है। इसके अलावा, अरविंकेयर फार्मा की प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली टैबलेट ‘एबिरोन’ (एबिराटेरोन एसीटेट 250 मिलीग्राम) की कीमत 41,250 रुपये से घटकर अब 3218.23 रुपये रह गई है।

    उपभोक्ता दवा के पैकेट पर छपी नई एमआरपी देख सकते हैं और ‘फार्मा सही दाम’ मोबाइल ऐप या एनपीपीए की वेबसाइट (nppa.gov.in) के जरिए दवाओं की कीमतों की पुष्टि कर सकते हैं। कोई भी केमिस्ट या अस्पताल की फार्मेसी, नई एमआरपी से ज्यादा कीमत नहीं वसूल सकतीं। अगर ज्यादा कीमत वसूली जाती है या कीमतों से जुड़ी कोई अन्य शिकायत है, तो उपभोक्ता ‘फार्मा जन समाधान’ पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या एनपीपीए हेल्पलाइन नंबर 1800-111-255 पर संपर्क कर सकते हैं।

    Share:

  • इंदौर: राऊ में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद लगाई फांसी

    Mon Nov 9 , 2026
    इंदौर। इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने चाकू से पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त दंपती के 14 साल के बेटे और 7 साल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved