img-fluid

MP: हत्या के आरोपी का ईंट भट्टे पर कत्ल, रातभर कार की डिग्गी में शव लेकर घूमते रहे कातिल, पुलिस चेकिंग पर उठे सवाल

November 09, 2026

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) शहर स्थित दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हालांकि, इस खौफनाक वारदात ने दीपावली के त्यौहार पर जिले भर में पुलिस गश्त और चेकिंग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बेखौफ कातिल देर रात हत्या करने के बाद पूरी रात और अगले दिन दोपहर तक शव को कार की डिग्गी में रखकर शहर और जिले की सड़कों पर बेधड़क घूमते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बाद में शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। रतलाम पुलिस ने इस मामले में एक बालिग मुख्य आरोपी और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

शराब पिलाने के बहाने ले गए, चाकुओं से गोदकर की हत्या
पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार, 5 नवंबर की रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए एक पुराने विवाद को लेकर रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से रितेश (पिता शंभू माईङ्कार, निवासी दीनदयाल नगर) को शराब पिलाने के बहाने विरियाखेड़ी स्थित ईंट भट्टे पर बुलाया। वहां आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। उल्लेखनीय है कि मृतक रितेश भी पूर्व में हत्या के दो मामलों में आरोपी रह चुका था।


  • रातभर डिग्गी में रखा शव, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल
    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश रची। फरार आरोपी विपिन द्वारा लाई गई काले रंग की वेन्यू (Venue) कार की डिग्गी में रितेश के शव को छिपा दिया गया। आरोपी पूरी रात और अगले दिन दोपहर 12 बजे तक शव को डिग्गी में रखकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में बेखौफ घूमते रहे। त्योहारी सीजन में पुलिस की सघन चेकिंग का दावा किया जा रहा था, लेकिन इस दौरान पुलिस को डिग्गी में शव लेकर घूम रही कार की जरा भी भनक नहीं लगी। अंततः आरोपियों ने शव को झामण क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में फेंक दिया।

    एसपी ने किया खुलासा; 1 बालिग व 3 नाबालिग हिरासत में
    6 नवंबर की शाम लगभग 5 बजे दीनदयाल नगर थाना पुलिस को अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिस पर पुलिस ने त्वरित मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमित कुमार ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी सौरभ वर्मा और 3 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है। इस हत्याकांड में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

    Share:

  • MP: दिवाली की रात डबल मर्डर से सनसनी, दो युवकों की चाकुओं से गोदकर हत्या

    Mon Nov 9 , 2026
    जबलपुर। दीपावली (Diwali 2026) की रात जहां पूरा शहर रोशनी और खुशियों में डूबा था, वहीं संस्कारधानी जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) से हड़कंप मच गया। बेखौफ बदमाशों ने दो युवकों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved