img-fluid

अभिषेक बच्चन का मजेदार खुलासा, कपिल शर्मा के सवाल पर बोले- मुझसे मिलने कोई नहीं आता..

November 10, 2026

नई दिल्ली ।बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बातचीत के दौरान उनके जवाब अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन के साथ अभिनेता अक्षय कुमार और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल के एक सवाल पर अभिषेक ऐसा जवाब देते हैं, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगते हैं।

यह वीडियो एक कार्यक्रम के दौरान का है, जहां अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार साथ दिखाई देते हैं। दोनों अभिनेता कैमरे के सामने पोज दे रहे होते हैं। इसी दौरान कपिल शर्मा वहां पहुंचते हैं और अभिषेक से उनके पिता अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक बात पूछते हैं। कपिल का सवाल सीधे तौर पर अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों और उनसे मिलने की परंपरा से जुड़ा होता है।

कपिल शर्मा अभिषेक से कहते हैं कि जब किसी को अमिताभ बच्चन से मिलना होता है, तो वह उनके घर जलसा के बाहर पहुंच जाता है। वहां अमिताभ बच्चन बाहर आकर प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं। इसके बाद कपिल मजाकिया अंदाज में अभिषेक से पूछते हैं कि अगर किसी को उनसे मिलना हो, तो उसे किस दरवाजे से अंदर आना चाहिए।

कपिल के इस सवाल पर अभिषेक बच्चन ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मुझसे मिलने कोई नहीं आता है… मुझे खुद आप लोगों से मिलने यहां आना पड़ता है।” उनका यह जवाब बातचीत का सबसे दिलचस्प हिस्सा बन गया। अब यह पुराना वीडियो दोबारा लोगों का ध्यान खींच रहा है।

अभिषेक बच्चन ने एक अन्य बातचीत में अपने पिता अमिताभ बच्चन के रविवार को प्रशंसकों से मिलने की परंपरा के बारे में भी बताया था। उन्होंने इसके पीछे की वजह साल 1982 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुए हादसे को बताया था। उस दुर्घटना में अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद प्रशंसक उनकी सलामती की दुआ करने और उनका हाल जानने के लिए उनके घर के बाहर जुटने लगे थे।

अभिषेक के मुताबिक, इसी घटना के बाद अमिताभ बच्चन ने रविवार को प्रशंसकों से मिलने की परंपरा शुरू की। वह हर रविवार अपने घर जलसा के बाहर आने वाले लोगों से मिलने की कोशिश करते हैं। अभिषेक ने बताया था कि उनके पिता भी इस बात का ध्यान रखते हैं कि रविवार शाम करीब छह बजे तक घर पहुंच जाएं, ताकि बाहर इंतजार कर रहे प्रशंसकों का अभिवादन कर सकें।

अभिषेक ने यह भी बताया था कि अभिनेता बनने के बाद अमिताभ बच्चन कई बार उन्हें अपने साथ प्रशंसकों से मिलवाने ले जाते थे। उन्होंने इस अनुभव को अपना ‘सिम्बा मोमेंट’ बताया था। हालांकि, उनके अनुसार वहां पहुंचने पर वह कुछ असहज महसूस करते थे और बहुत उत्साह के बिना हाथ हिलाते थे। इसकी वजह यह थी कि जब अमिताभ बच्चन उनके पीछे खड़े होते थे, तो लोगों का ध्यान स्वाभाविक रूप से उन्हीं पर रहता था।

इसी बातचीत में अभिषेक ने अपने पिता की सोच से जुड़ा एक और किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने अमिताभ बच्चन से पूछा कि हर रविवार बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आते हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है। अमिताभ ने अगले दिन इस सवाल का जवाब दिया।


  • अभिषेक के अनुसार, उनके पिता ने कहा था कि उनके मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि क्या ये लोग अगले रविवार भी उनसे मिलने आएंगे। यह सुनकर अभिषेक हैरान रह गए थे। उन्होंने बताया कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद अमिताभ बच्चन प्रशंसकों के प्यार को कभी हल्के में नहीं लेते और लगातार बेहतर काम करने की कोशिश करते हैं।

    Share:

  • इजरायल में सत्ता की जंग तेज, नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट का रास्ता रोकने के लिए चली नई राजनीतिक चाल

    Tue Nov 10 , 2026
    नई दिल्ली ।इजरायल (Israel) में आम चुनाव के बाद सरकार गठन (Government Formation) को लेकर राजनीतिक खींचतान तेज हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने चुनाव में बहुमत हासिल नहीं होने के बावजूद सत्ता में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। दूसरी ओर, उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गादी आइजनकोट (Gadi Eisenkot) को राष्ट्रपति इसहाक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved