img-fluid

इंदौर: लाखों रुपए की अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

November 10, 2026

इंदौर। इंदौर की चंदन नगर पुलिस का अवैध शराब परिवहन पर शिकंजा कसते हुए M.R. Travels की यात्री बस से 2.25 लाख कीमत की 120.75 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


  • मध्यप्रदेश के खाते गांव में पिछले दिनों हुई दिलीप पूरी की शराब माफिया द्वारा गाड़ी चढ़ा कर हत्या के बाद प्रदेश की पुलिस द्वारा शराब माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वही इंदौर की चंदन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी यात्री बस में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन किया जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा चंदन नगर चौराहे पर घेराबंदी की गई। M.R. Travels की यात्री बस क्रमांक NL01B1500 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 120.75 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, अनुमानित कीमत ₹2,25,000/- बरामद हुई। पुलिस द्वारा शराब और बस दोनों जब्त कर थाने ले जाकर आरोपियों से पूछताछ की तो अपना नाम सागर , सुनील और रतन होना बताया है। वही पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, कि यह शराब किसे देने और कहा से लेकर आ रहे थे।

    Share:

  • पंजाब: जेल में बंद पूर्व मंत्री लालजीत ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

    Tue Nov 10 , 2026
    डेस्क: पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी की आत्महत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद भुल्लर ने 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने मंगलवार को सोशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved