img-fluid

काशी में देव दीपावली पर जगमगाएंगे 11 लाख दीप….लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी

November 12, 2026

वाराणसी। बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) की नगरी काशी (Kashi) एक बार फिर रोशनी बिखेरने के लिए तैयार है. इस बार 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के पावन अवसर पर मनाई जाने वाली देव दीपावली (Dev Deepawali) पर काशी के घाट 11 लाख से ज्यादा दीपों की रोशनी से जगमगा उठेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के मुताबिक, इस भव्य आयोजन की शुरुआत 20 नवंबर से होगी, जब नमो घाट पर चार दिवसीय ‘गंगा महोत्सव’ का आगाज होगा. ये महोत्सव 23 नवंबर तक चलेगा। देव दीपावली के मुख्य आयोजन यानी 24 नवंबर की शाम को भक्तों और पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. इस दिन चेत सिंह घाट पर ग्रैंड लेजर शो का आयोजन होगा।


  • दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध महाआरती
    देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध महाआरती होगी और श्री काशी विश्वनाथ धाम के सामने पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन आतिशबाजी आसमान को रोशन करेगी. वहीं, गंगा नदी में नावों की भारी भीड़ को काबू करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. पहली बार नदी में नावों के सुरक्षित संचालन के लिए ‘टू-वे लेन सिस्टम’ लागू किया जाएगा।

    लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी काशी को 10 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा जाएगा. भीड़ नियंत्रण और चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 27 वॉच टावर बनाए जा रहे हैं. इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से भी आसमान से निगरानी की जाएगी. पर्यटकों की मदद और सुरक्षा के लिए पर्यटक पुलिस ई-स्कूटर से गश्त करेगी।

    ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग स्थल तय
    शहर को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने व्यापक योजना तैयार की है. शहर के बाहर 7 डायवर्जन प्वाइंट और वाहनों के लिए 31 पार्किंग स्थल तय किए गए हैं. आयोजन के दौरान मुख्य रास्तों पर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से तुरंत निपटने के लिए शहर के 14 अस्पतालों को जोड़ते हुए एक विशेष ‘ग्रीन कॉरिडोर’ भी तैयार किया जाएगा. इसके अलावा, पूरे शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए 20 से 25 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

    Share:

  • कौन हैं बिमोल अकोईजाम, कांग्रेस की चुनावी टीम में जगह मिलने पर क्यों मचा विवाद?

    Thu Nov 12 , 2026
    इंफाल। मणिपुर (Manipur) में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारियों के बीच कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी टीम का ऐलान किया है। इस सूची में इनर मणिपुर से पार्टी के सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोईजाम (Angomcha Bimol Akoijam) को तीन अहम समितियों में जगह दी गई है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved