img-fluid

ब्रह्मोस का बढ़ेगा जलवा, फिलीपींस खरीदेगा 60 और मिसाइलें!

November 13, 2026

नई दिल्ली। भारत और फिलीपींस (India and the Philippines) के बीच रक्षा साझेदारी को नई मजबूती मिलने के संकेत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 16-17 नवंबर को मनीला दौरे से पहले दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की अतिरिक्त खरीद को लेकर बातचीत तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलीपींस भारत से करीब 60 और ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदने की तैयारी में है। इस संभावित सौदे की कीमत 700 से 800 मिलियन डॉलर यानी करीब 6,200 से 7,100 करोड़ रुपये आंकी गई है।



  • प्रधानमंत्री मोदी अपने मनीला दौरे के दौरान आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने भारत-फिलीपींस रक्षा साझेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत अपनी रणनीतिक साझेदारी के तहत फिलीपींस की रक्षा क्षमताओं को विकसित करने में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    ब्रह्मोस की दूसरी डील पर बातचीत

    फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों की दूसरी खेप बेचने की संभावनाओं पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा सहयोग के तहत रणनीतिक साझेदारी स्थापित की है। इसी साझेदारी के अंतर्गत ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर समझौता हुआ था। भारत फिलीपींस की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए सहयोग जारी रखेगा।

    मंत्रालय का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच करीब 60 अतिरिक्त ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की खरीद को लेकर बातचीत अंतिम चरण के करीब है। हालांकि, नए सौदे पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।

    2022 में हुई थी पहली डील

    भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली बिक्री का समझौता जनवरी 2022 में हुआ था। करीब 375 मिलियन डॉलर (लगभग 2,770 करोड़ रुपये) के इस सौदे के तहत फिलीपींस को तटीय रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद फिलीपींस ने अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने में रुचि दिखाई है।

    नई संभावित डील के तहत 60 अतिरिक्त मिसाइलों की खरीद से फिलीपींस की तटीय और समुद्री रक्षा क्षमता में इजाफा हो सकता है।

    हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ेगी रणनीतिक भूमिका

    ब्रह्मोस मिसाइलों का नया सौदा केवल रक्षा खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती रणनीतिक भूमिका से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दक्षिण चीन सागर में समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ती चुनौतियों के बीच फिलीपींस अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत कर रहा है।

    ऐसे में भारत के साथ रक्षा सहयोग का विस्तार दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई दिशा दे सकता है। प्रधानमंत्री मोदी का आगामी मनीला दौरा भी इसी लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Share:

  • देहरादून में हाथी का बाइक सवार पर हमला, पेट पर दो बार रखा पैर, फिर जो हुआ उसने सबको चौंकाया..

    Fri Nov 13 , 2026
    नई दिल्ली । उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में हाथी (Elephant) के हमले की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देहरादून हवाई अड्डे (Dehradun Airport) के पास गुरुवार तड़के एक जंगली (Wild) हाथी ने मोटरसाइकिल (Motorcycle) से जा रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले बाइक सवार को सड़क पर गिराया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved