
जमशेदपुर। टाटा पावर (Tata Power) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Second Quarter) में अबतक का सर्वाधिक 1652 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा (Record Net Profit Rs 1,652 crore) दर्ज किया है। पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी का राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 19,886 करोड़ रुपये और ईबीआईटीडीए पांच प्रतिशत बढ़कर 4245 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भी उसका प्रदर्शन रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 3053 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, राजस्व 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 38,784 करोड़ रुपये और ईबीआईटीडीए सात प्रतिशत बढ़कर 8,494 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने पहली छमाही में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश किया है। इसमें लगभग छह हजार करोड़ रुपये नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगाए गए। इस दौरान 765 मेगावाट स्वच्छ एवं हरित उत्पादन क्षमता जोड़ी गई, जिससे कुल स्थापित क्षमता 8.6 गीगावाट हो गई। कंपनी ने तिमाही में 426 मेगावाट पीक की रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित की। सौर सेल और मॉड्यूल का उत्पादन भी बढ़ा। टाटा पावर के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि सभी व्यावसायिक क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन और नवीकरणीय ऊर्जा, ट्रांसमिशन तथा स्टोरेज में निवेश से कंपनी की विकास गति मजबूत हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved