
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा दावा किया है. राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि उनके फोन में ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिनके बारे में प्रधानमंत्री को भी जानकारी है, क्योंकि वह उनका फोन टैप करते हैं. राहुल ने प्रधानमंत्री को आमने-सामने बहस की चुनौती भी दी है. राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री उनके साथ वन-ऑन-वन डिबेट के लिए आएंगे, उस दिन सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है और कौन देशविरोधी है. उन्होंने दावा किया कि उनके फोन में इस संबंध में कई जानकारियां और सबूत मौजूद हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved