img-fluid

मैथिली ठाकुर के पिता पर सरकारी सड़क और निजी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, प्रशासनिक जांच में सड़क पर कब्जे की पुष्टि

November 14, 2026

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले (Darbhanga district) में भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) के पिता रमेश ठाकुर (Ramesh Thakur) पर सरकारी सड़क और निजी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा है। पोखरभिंडा पंचायत के ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में खरीदी गई जमीन की घेराबंदी के दौरान सरकारी सड़क और निजी जमीन के एक हिस्से पर कब्जा किया गया। ग्रामीणों ने विरोध करने पर झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।



  • स्थानीय निवासी गगन कुमार मिश्रा की लिखित शिकायत पर शुक्रवार को तारडीह अंचल कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दरभंगा के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) अजय कुमार की मौजूदगी में विवादित जमीन की मापी कराई गई। प्रशासनिक जांच में सरकारी सड़क की जमीन के एक हिस्से पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

    डीसीएलआर अजय कुमार ने बताया कि मापी के दौरान सरकारी सड़क की जमीन पर कब्जा पाया गया है। प्रशासन सड़क से अतिक्रमण हटाकर उसे आम लोगों के आवागमन के लिए चालू रखने की कार्रवाई कर रहा है। वहीं, निजी जमीन से जुड़े विवाद के समाधान के लिए शिकायतकर्ता को डीसीएलआर कार्यालय अथवा सिविल कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि निजी जमीन के मामले में आगे की कार्रवाई के लिए शनिवार की तारीख निर्धारित की गई है। विवादित जमीन का कुछ हिस्सा पड़ोसी जिले मधुबनी की सीमा में भी आता है।

    शिकायतकर्ता गगन कुमार मिश्रा का आरोप है कि उनकी 12 धुर से अधिक निजी जमीन पर भी अतिक्रमण किया गया है। उनका कहना है कि प्रशासन ने फिलहाल सरकारी सड़क से कब्जा हटाने की कार्रवाई की है, लेकिन निजी जमीन को लेकर उनकी शिकायत पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि डीसीएलआर ने इस संबंध में कार्यालय में लिखित आवेदन देने की सलाह दी है। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और सिविल कोर्ट में शिकायत करने की बात कही है।

    श्मशान घाट और मंदिर जाने का रास्ता बंद होने की आशंका

    ग्रामीणों ने सरकारी सड़क पर अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह रास्ता गांव के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग से लोग श्मशान घाट और मंदिर पहुंचते हैं। इसके अलावा किसान खेतों तक आने-जाने और कृषि उपज ले जाने के लिए भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं।

    स्थानीय निवासी भगवान मिश्रा ने आरोप लगाया कि मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर की ओर से सड़क की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। उनका दावा है कि जमीन खरीदते समय परिवार को बताया गया था कि मौजूदा रास्ते के आगे कोई सड़क नहीं है और शेष जमीन निजी मालिकों की है।

    वहीं, संतोष कुमार ने कहा कि यह सड़क बिहार सरकार की जमीन पर स्थित है और इलाके को कमला बलान नदी से जोड़ती है। किसान इसी रास्ते से अपनी उपज लेकर जाते हैं तथा ग्रामीण ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों से भी इसका उपयोग करते हैं। उनके मुताबिक, पहले यह रास्ता कच्चा था, जिसे बाद में ईंटें बिछाकर सड़क का रूप दिया गया। आरोप है कि इसके बाद यहां घेराबंदी कर अतिक्रमण किया गया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था।

    जमीन नहीं बेचने पर धमकी देने का आरोप

    संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जमीन के मालिक पर रमेश ठाकुर को जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। जमीन बेचने से इनकार करने पर उसे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। उनका दावा है कि संबंधित व्यक्ति के घर पुलिस को कई बार भेजा गया।

    ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने इस मामले में प्रशासन से शिकायत करने के साथ ही सरकार के समाधान पोर्टल पर भी आवेदन दिया है। फिलहाल प्रशासन ने सरकारी सड़क की जमीन पर मिले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि निजी जमीन से संबंधित विवाद का निपटारा कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

    Share:

  • MP: ग्वालियर के कुलैथ पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत... दौड़ते समय अचानक जमीन पर गिरी

    Sat Nov 14 , 2026
    ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में आयोजित कुलैथ (Kulaith) पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले (Animal Husbandry Conference cum Cattle Fair) में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां घुड़दौड़ प्रतियोगिता (Horse Racing Competition) के दौरान चैतगांव से आई तेजस्विनी (Tejaswini) नाम की घोड़ी की मौत हो गई. दौड़ते समय घोड़ी अचानक जमीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved