
जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर घाना में खेत में बने तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ के डेरा जमाने से किसान और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को देने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो किसान दंपत्ति लखपत यादव ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया।
दंपत्ति ने तालाब में जाल बिछाकर करीब 4 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया। हैरानी की बात यह रही कि महिला किसान खुद मगरमच्छ को हाथों में लेकर वन विभाग के कर्मचारियों तक पहुंच गई। इस पूरे घटनाक्रम ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मगरमच्छ को पकडऩे की जिम्मेदारी वन विभाग की थी, उसे किसान दंपत्ति ने खुद जोखिम उठाकर रेस्क्यू किया। ग्रामीणों का सवाल है कि सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम समय पर क्यों नहीं पहुंची? आखिर वन्यजीवों के रेस्क्यू की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग की निष्क्रियता के बीच ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए खुद कदम उठाने को मजबूर क्यों हुए?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved