img-fluid

वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और जनजातीय अस्मिता के संरक्षण में योगदान को किया याद

November 16, 2026

  • भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव के प्रतीक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान का स्मरण किया।


  • कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. रामशंकर के निर्देशन एवं कुलसचिव प्रो. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान, संस्कृति तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने तथा समाज को जागरूक एवं संगठित करने की प्रेरणा देता है।
    डॉ. गणेश सांडिया ने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनके नेतृत्व में हुए जनजातीय आंदोलन की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और आत्मसम्मान की स्थापना का भी आंदोलन था।
    वहीं, डॉ. उमा सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थियों को उनके विचारों, साहस और समाज के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए। प्रो. गीता सराफ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास के ऐसे महान नायक हैं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन एकता, आत्मगौरव, संघर्षशीलता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जनजातीय महापुरुषों के योगदान को जानने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में परिसर प्रभारी प्रो. गीता सराफ, प्रो. चेतना सिंह, विभागाध्यक्ष राजनीति एवं इतिहास विभाग, डॉ. प्रज्ञा यादव, सह परिसर प्रभारी, डॉ. उमा सिंह, डॉ. आदर्श तिवारी, विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान, डॉ. गणेश सांडिया, एनसीसी प्रभारी, डॉ. जितेंद्र सेन, डॉ. नीलेश शर्मा, डॉ. सुषमा नेताम, डॉ. संजीव द्विवेदी, आशुतोष, गोपाल तिवारी, डॉ. अमन साकेत सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षमय जीवन, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और जनजातीय अस्मिता के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved