img-fluid

6 माह का वेतन बकाया..नौ दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

November 14, 2026

  • बड़ागांव में जगह-जगह कचरे के ढेर, दुर्गंध से नागरिक परेशान

नलखेड़ा। तहसील की नगर परिषद बड़ागांव में सफाई कर्मचारियों की पिछले नौ दिनों से वेतन भुगतान की मांग को लेकर काम बंद हड़ताल जारी है। लगातार नो दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण अब नगर के हालात बिगडऩे लगे हैं। नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, गली-मोहल्लों सहित जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



  • स्थिति यह है कि कचरे के ढेरों में मच्छर पनपने लगे हैं, जिससे मच्छरजनित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं सड़कों पर पड़ा कचरा हवा के साथ उड़कर नालियों में पहुंच रहा है, जिससे नालियां भी जाम होने लगी हैं। नालियों में जमा गंदगी से दुर्गंध फैल रही है। इसके अलावा घरों से निकलने वाला कचरा एकत्रित करने वाले कचरा वाहन भी बंद पड़े हैं। ऐसे में नागरिकों को मजबूरी में घरों का कचरा इधर-उधर जमा करना पड़ रहा है। नगर में पिछले नौ दिनों से बनी इस गंभीर स्थिति के बावजूद नगर परिषद के जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। वहीं नगर परिषद प्रशासन द्वारा भी सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते दिन-ब-दिन नगर में गंदगी बढ़ती जा रही है। दुकानदारों एवं नागरिकों का कहना है कि कचरे और नालियों से उठने वाली दुर्गंध के कारण दुकानों पर बैठना और मार्गों से निकलना मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर लोग कचरे के ढेर में आग लगा देते हैं, जिससे जहरीला धुआं फैलने और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पडऩे की आशंका रहती है। नागरिकों ने जिम्मेदारों से जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कर सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

    सामूहिक हड़ताल व धरना प्रदर्शन की चेतावनी
    नगर परिषद बड़ागांव में कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मौसर, शैलेंद्र गिलानी, जिला महामंत्री मोहित नरवाल, नगर महामंत्री सहित पार्षद पुत्र राहुल यादव, पार्षद कौशल दुबे एवं पार्षद कालूराम मालवीय द्वारा शुक्रवार को आवेदन सौंपकर नगर परिषद कर्मचारियों का बकाया वेतन तीन दिनों के अंदर भुगतान करने की मांग की गई है।

    इनका कहना
    बड़ागांव नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का जो वेतन बकाया है वह मेरे कार्यकाल से पूर्व समय का है, मेरे कार्यकाल को आठ माह ही हुए हैं। बावजूद मेरे द्वारा 10 माह के वेतन का भुगतान कर्मचारियों के खातों में किया गया है। दीपावली पर्व के पूर्व भी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया गया है।
    प्रेम शंकर परमार , मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बड़ागांव, जिला आगर मालवा

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved