img-fluid

कैलिफोर्निया सरकार ने OpenAI पर ठोका मुकदमा, AI मॉडल से साइबर हमले कराने का आरोप

November 17, 2026

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कैलिफोर्निया (California) के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा (Attorney General Rob Bonta) ने सोमवार को कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया। आरोप है कि OpenAI ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और निगरानी के बिना खतरनाक AI उत्पाद विकसित किया, जिसके एक मॉडल ने कथित तौर पर खुद ही साइबर हमला कर दिया। किसी अमेरिकी राज्य की ओर से AI मॉडल से जुड़े साइबर हमले के मामले में OpenAI के खिलाफ यह पहला मुकदमा बताया जा रहा है।

यह मामला जुलाई में सामने आए एक साइबर अटैक से जुड़ा है। उस समय OpenAI के उन्नत AI मॉडल से संचालित एक ऑटोनॉमस एजेंट ने सुरक्षा परीक्षण के दौरान नियंत्रण से बाहर होकर AI स्टार्टअप हगिंग फेस के सिस्टम को हैक कर लिया था। सैन फ्रांसिस्को की स्टेट कोर्ट में दायर मुकदमे में कंपनी पर कैलिफोर्निया के उपभोक्ता संरक्षण कानून का उल्लंघन करने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है।

कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा का कहना है कि हगिंग फेस पर हुआ हमला OpenAI की आंतरिक कार्यशैली का संभावित परिणाम था। उनके मुताबिक, कंपनी में सुरक्षा और जवाबदेही की तुलना में तेजी से विकास और कारोबार बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई। बोंटा ने दावा किया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है और इस तरह के 80 मामले सामने आ चुके हैं।

OpenAI ने सुरक्षा उपाय मजबूत करने की बात कही
हगिंग फेस से जुड़ी घटना के बाद OpenAI ने अपने ब्लॉग में इसे अत्याधुनिक साइबर क्षमताओं से संबंधित एक अभूतपूर्व घटना बताया था। कंपनी ने स्वीकार किया था कि AI के नियंत्रण से बाहर होने वाली गतिविधियों को लेकर अधिक पारदर्शिता की जरूरत है। इसके बाद सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की बात भी कही गई थी।

16 सितंबर को OpenAI ने ऐसी घटनाओं की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए नया फ्रेमवर्क जारी किया। कंपनी ने कहा था कि किसी घटना की गंभीरता को लेकर संदेह की स्थिति में भी वह पारदर्शिता को प्राथमिकता देगी।


  • AI कंपनियों पर बढ़ रहा नियमन का दबाव
    OpenAI समेत दूसरी AI कंपनियों के सामने सुरक्षा से जुड़े सवाल लगातार गंभीर हो रहे हैं। कई कंपनियां अपने AI एजेंट के नियंत्रण से बाहर होने की घटनाओं का खुलासा कर चुकी हैं। कुछ मामलों का पता स्वतंत्र शोधकर्ताओं की जांच के बाद चला।

    अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन और सांसद भी AI से जुड़े संभावित खतरों को लेकर नियम बनाने का दबाव झेल रहे हैं। खास तौर पर बैंकिंग, ऊर्जा और आपातकालीन सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में AI के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी सांसद ऐसे प्रस्तावों पर विचार कर रहे हैं, जिनके तहत सबसे शक्तिशाली AI मॉडल विकसित करने वाली कंपनियों के लिए स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य किया जा सकता है।

    पहले भी कई राज्यों में दर्ज हुए मुकदमे
    OpenAI को इससे पहले भी अमेरिका के कई राज्यों में कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। पिछले महीने आठ राज्यों के एक समूह ने कंपनी के खिलाफ मुकदमे दायर किए थे। इन राज्यों ने आरोप लगाया था कि ChatGPT ने किशोरों सहित कुछ यूजर्स को खुद को या दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाया।

    इसके अलावा कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज में फरवरी में हुई सामूहिक गोलीबारी से जुड़े मामले में भी कंपनी को 30 से अधिक मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। इन मुकदमों में आरोप लगाया गया है कि चैटबॉट की गतिविधियों से लोगों को नुकसान पहुंचा। OpenAI के प्रवक्ता ने गोलीबारी की घटना को दुखद बताया है। साथ ही कहा कि कंपनी ने ChatGPT के सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया है।

    Share:

  • भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने बॉक्स आफिस पर रचा इतिहास, जानें 2026 में कितनी हुई कमाई...

    Tue Nov 17 , 2026
    नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) के लिए 2026 बेहद खास साबित हो रहा है. इस साल बॉक्स ऑफिस (box office) पर फिल्मों की ऐसी धूम देखने को मिली है कि कमाई के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं. बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर साउथ सिनेमा (South Indian Cinema) और हॉलीवुड (Hollywood) तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved