img-fluid

मथुरा में दो दिन चला भाजपा का महामंथन, मिशन 2027 का तैयार हुआ रोडमैप

November 17, 2026

मथुरा। मथुरा (Mathura) के फरह के परखम में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दो दिन तक व्यापक मंथन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के चिंतक, विशेषज्ञ और वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 55 प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

इन विषयों पर हुई चर्चा
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय और स्थानीय नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही सरकार और संगठन के बीच तालमेल, जनसंपर्क अभियान तथा जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।


  • नेशनल टीम रखेगी चुनाव पर नजर
    चुनाव से पहले भाजपा की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती की गई थी। लेकिन अब आलाकमान की एक नई टीम की भी तैनाती की जाएगी। जिसकी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में अहम भूमिका होगी। वह सबकी माॅनिटरिंग करने के साथ अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को देगी।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखी रिपोर्ट
    दो दिन तक चले मंथन में सामने आए सुझावों और रणनीतिक बिंदुओं को लेकर पार्टी नेतृत्व ने आगे की कार्ययोजना पर विचार किया। पहले दिन की बैठक में हुए विचार-विमर्श की रिपोर्ट भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी गई। बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं, भाजपा नेतृत्व अब बैठक में तय रणनीति को धरातल पर उतारने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved