img-fluid

UP चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! सभी 403 सीटों पर उतारेगी महिला विस्तारक, दूसरे राज्यों से भी आएंगी कार्यकर्ता

November 19, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने महिला मतदाताओं को साधने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अब प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिलाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत दूसरे राज्यों से भी महिला विस्तारकों की नियुक्ति की जाएगी। बीजेपी महिला मोर्चा इस अभियान की अगुवाई करेगा। महिला विस्तारक गांवों और शहरों में जाकर महिलाओं से सीधा संपर्क करेंगी और उन्हें सरकार की योजनाओं, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़े कामों की जानकारी देंगी।

महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को लखनऊ में बीजेपी की बड़ी कार्यशाला आयोजित होगी। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी व सांसद मेधा कुलकर्णी शामिल होंगी। इस दौरान महिला विस्तारकों की जिम्मेदारियों और उनके काम करने के तरीके पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी का लक्ष्य चुनाव से पहले हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं तक अपनी पहुंच बनाना है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। बीजेपी इन सभी सीटों पर महिला विस्तारकों को तैनात करने की तैयारी कर रही है। इनमें दूसरे राज्यों से आने वाली महिला कार्यकर्ता भी शामिल होंगी। इनका काम स्थानीय स्तर पर महिलाओं से मिलना, उनकी समस्याएं समझना और सरकार की योजनाओं की जानकारी देना होगा। महिला विस्तारक खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर बातचीत करेंगी। पार्टी का मानना है कि इस तरह महिलाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा सकेगा।


  • बीजेपी सिर्फ महिला मतदाताओं तक पहुंचने की योजना नहीं बना रही, बल्कि संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहती है। पार्टी के संगठन विस्तार के तहत नियुक्त किए जाने वाले विस्तारकों में करीब 50 फीसदी महिलाएं हो सकती हैं। इस रणनीति के जरिए बीजेपी संगठन में महिलाओं को ज्यादा जिम्मेदारी देने के साथ जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता बढ़ाना चाहती है। पार्टी की कोशिश है कि महिला कार्यकर्ता सीधे दूसरी महिलाओं से जुड़ें और उनके बीच सरकार के कामकाज को लेकर संवाद करें।

    बीजेपी का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं का सीधा फायदा महिलाओं को मिला है। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं शामिल हैं।पार्टी अब इन योजनाओं के लाभार्थियों तक सीधे पहुंचने की तैयारी कर रही है। महिला विस्तारक महिलाओं को बताएंगी कि इन योजनाओं से उन्हें किस तरह फायदा मिला है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

    बता दें कि मथुरा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी। पार्टी विकास, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा, सांस्कृतिक पहचान व राष्ट्रवाद को प्रमुख मुद्दे बनाकर चुनाव में उतरने की तैयारी में है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा भी राजनीतिक और वैचारिक एजेंडे में अहम रहेगा। बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने के साथ ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ का संदेश पहुंचाने की रणनीति बनी। योगी ने सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने और अखिलेश सरकार के कथित जंगलराज की तुलना मौजूदा सुशासन से कराने की बात कही।

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना है। वहीं, सपा की साथी कांग्रेस भी प्रदेश में अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में बीजेपी महिला मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए अभी से रणनीति बना रही है। प्रदेश के कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब आधी है। इसलिए पार्टी की नजर इस बड़े वोट बैंक पर है। महिला विस्तारकों की तैनाती और संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजना को इसी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

    Share:

  • ट्रंप की जिनपिंग से मांग- अमेरिका से ज्यादा अनाज खरीदें, ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

    Thu Nov 19 , 2026
    डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अमेरिका से ज्यादा कृषि उत्पाद खरीदने की अपील की है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के मुद्दे पर अमेरिका और चीन मिलकर काम कर सकते हैं। साथ ही, ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved