
चेन्नई। चेन्नई के MGM हेल्थकेयर द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, TVK के विधायक वी.एस. बाबू – जिन्होंने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से एम.के. स्टालिन को हराया था – का गुरुवार (19 नवंबर, 2026) को दोपहर 2:24 बजे निधन हो गया। उन्हें 9 सितंबर, 2026 को सांस संबंधी एक लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 75 वर्ष के थे, दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।
वी.एस. बाबू को सांस संबंधी बीमारी के कारण 9 सितंबर को चेन्नई के अमिंजिकरई स्थित MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, वे गहन चिकित्सा (इंटेंसिव केयर) में थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और 19 नवंबर को दोपहर 2:24 बजे उनका निधन हो गया।
75 साल के वीएस बाबू तमिलनाडु की राजनीति का एक बेहद अनुभवी चेहरा थे, जिनका राजनीतिक कद कोलाथुर इलाके में काफी मजबूत माना जाता था। उन्होंने साल 2006 में डीएमके के उम्मीदवार के रूप में पुरासवाल्कम सीट से बड़ी जीत हासिल की थी और उस दौरान उन्होंने AIADMK उम्मीदवार को 90 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। वे साल 2006 से 2011 तक विधायक रहे थे। एमके स्टालिन के करीब रहे बाबू ने 7 फरवरी 2026 को DMK छोड़कर एक्टर विजय की पार्टी TVK ज्वाइन कर लिया था और एमके स्टालिन को 2026 के विधानसभा चुनाव में हराया था।
विजय थलपति की पार्टी TVK ज्वाइन करने के बाद वीएस बाबू की स्थानीय पकड़ ने स्टालिन के अभेद्य किले को ढहा दिया था। स्टालिन की यह हार DMK के लिए एक बड़ा झटका था। यह पहली बार है जब DMK के गठन के बाद पार्टी के अध्यक्ष एमके स्टालिन) और महासचिव दुरईमुरुगन दोनों ही एक साथ विधानसभा चुनाव हार गए। कोलाथुर सीट, जिसने स्टालिन को 2011, 2016 और 2021 में लगातार तीन बार जीत दिलाई थी, इस बार बाबू की जीत के साथ उनके हाथ से फिसल गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved