
इंदौर। इंदौर में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। गांधी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक अज्ञात बदमाश ने कॉलोनी के गेट पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हेलमेट पहने आरोपी ने आधा दर्जन से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी फरार हो गया।
दरअसल यह घटना इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। बुधवार देर रात हेलमेट पहने एक बदमाश कॉलोनी के गेट पर पहुंचा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद पटेल बदमाश की ओर दौड़ा, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से खाली कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, क्राइम ब्रांच भी जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान और फायरिंग की वजह का पता लगाया जा सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved