img-fluid

इंदौर की सेज यूनिवर्सिटी से लौट रहे दो बाइक पर सवार पांच लोगों को कार वाले ने मारी टक्कर, एक की मौत

November 20, 2026

इंदौर। सेज यूनिवर्सिटी में काम से लौट रहे दो बाइक पर सवार पांच लोगों को रफ्तार से दौड़ रही एक कार वाले ने रात को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हुआ है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के दौरान कार वाला मौके से भाग गया, लेकिन उसकी कार की नंबर प्लेट वहीं गिर गई।

तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय राजूलाल पिता रामदुलारे निवासी इदरीश नगर मूसाखेड़ी बेटे राज, साथी शरद पिता राजकुमार, मनीष पिता प्रेमलाल, आजादसिंह सभी निवासी मूसाखेड़ी क्षेत्र सेज यूनिवर्सिटी में निर्माण कार्य होने के चलते नाइट शिफ्ट में काम कर रात को ही दो बाइकों पर सवार होकर घर की तरफ लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बायपास पर ही एक कार वाले ने पीछे से उनकी बाइक को चपेट में लिया और भाग गया।


  • घटना में दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिर गए, जिन्हें राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान राजूलाल की मौत हो गई, जबकि बेटे राज का इलाज जारी है। उधर, अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घटना के दौरान कार वाले की कार की नंबर प्लेट सड़क पर गिर गई। इसी आधार पर पुलिस कार की पहचान कर टक्कर मारने वाले कार सवारों की जानकारी जुटाएगी। मृतक राजूलाल के दो बेटे और बेटी है। इनमें एक बेटा इस घटना में घायल हुआ है।

    Share:

  • इंदौर में 12 किलोमीटर के अंडरग्राउंड मेट्रो रूट में होगा चार बोरिंग टनल मशीनों का इस्तेमाल

    Fri Nov 20 , 2026
    खजराना से पलासिया के भी टेंडर अगले माह खुल जाएंगे अभी दो मशीनों से मध्य क्षेत्र में रोजाना हो रहा है टनल का निर्माण, अभी तक कोई समस्या भी नहीं आई इंदौर। मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत खजराना से पलासिया, एमजी रोड तक का हिस्सा भी अंडरग्राउंड रहेगा, जिसका सर्वे करने के बाद पिछले दिनों टेंडर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved