
चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर (For Chandigarh Municipal Corporation Elections) 23 दिसंबर को मतदान होगा (Voting will take place on December 23) । 26 दिसंबर को नतीजे आएंगे ।
राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार (20 नवंबर 2026) को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर निगम चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम (शेड्यूल) जारी कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही पूरे चंडीगढ़ शहर में तत्काल प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
निगम के सभी 35 वार्डों में होने वाले इस चुनाव को लेकर शहर का सियासी पारा चढ़ गया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 4 दिसंबर को जांच और 7 को नाम वापसी: दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 4 दिसंबर को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 7 दिसंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
चुनाव प्रचार थमने के बाद 23 दिसंबर को शहर के सभी मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसके पश्चात 26 दिसंबर 2026 को मतगणना कर चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved