img-fluid

चंबल की रेत रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, कर्मचारियों को घेरकर पत्थर-डंडों से पीटा, 5 पर केस

November 21, 2026

श्योपुर। चंबल नदी (Chambal River) की रेत के अवैध परिवहन (Illegal Transport) पर रोक लगाने पहुंची वन विभाग (Forest Department) की टीम पर नागदा गांव के पास हमला कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिलों से पहुंचे पांच लोगों ने कर्मचारियों को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए पत्थरों व डंडों से हमला कर दिया। वनरक्षक रामलखन गुर्जर के सिर पर लकड़ी के फट्टे से वार किया गया। घटना के दौरान वनकर्मियों ने भी अपनी बंदूकें निकाल लीं। हालांकि, आरोपी ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग निकले।

ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर चालक ने सड़क पर खाली की रेत
जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को वन विभाग की घड़ियाल टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नहर के पास चंबल की रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नजर आई। टीम ने मेडिकल कॉलेज के पास ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने सड़क पर ही रेत खाली कर दी और वाहन को गीले खेत में फंसा दिया।


  • इसके बाद चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। कर्मचारी अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्रवाई कर ही रहे थे कि कुछ ही देर में मोटरसाइकिलों से पांच लोग वहां पहुंच गए।

    कर्मचारियों को घेरकर किया हमला
    आरोप है कि मौके पर पहुंचे लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर पत्थरों तथा डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान वनरक्षक रामलखन गुर्जर के सिर पर लकड़ी के फट्टे से वार किया गया। हमले में टीम के अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आईं।

    स्थिति बिगड़ने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने भी अपनी-अपनी बंदूकें निकाल लीं। इसके बाद आरोपी पकड़े गए ट्रैक्टर के साथ दो मोटरसाइकिल लेकर वहां से फरार हो गए।

    पांच नामजद आरोपियों पर एफआईआर
    घटना के बाद वन विभाग की घड़ियाल टीम ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीरेंद्र रावत, लवकुश रावत, महेश रावत, रूपसिंह राजोरिया और राजेंद्र रावत के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई महावीर सिंह कंसाना को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

    Share:

  • जहां रामायण में जटायु ने लड़ी थी आखिरी लड़ाई, वहां बनी है दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रतिमा; फिल्म के बाद बढ़ा क्रेज

    Sat Nov 21 , 2026
    नई दिल्ली. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम (Lord Ram), साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं. वहीं, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने जटायु (Jatayu) के किरदार को अपनी आवाज दी है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved