img-fluid

सरकारी ऐप.. घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और पेंटर

November 21, 2026

  • समय के साथ कदमताल कर रहा श्रम विभाग..अब कामगारों को भी मिलेगा रोजगार का डिजिटल मंच
  • गरीब मजदूरों के लिए बनाया ‘कॉल कारीगर’ ऐप

उज्जैन। समय के साथ कदमताल करते हुए श्रम विभाग ने आम नागरिकों और गरीब मजदूरों, दोनों के हित में डिजिटल पहल की है। विभाग ने ‘कॉल कारीगर’ नाम से मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसके जरिए अब लोगों को घर बैठे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, बढ़ई, पेंटर सहित अन्य कुशल कामगारों की सेवाएं मिल सकेंगी, वहीं काम की तलाश में भटकने वाले कारीगरों को भी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।



  • ऐप की खासियत यह है कि इसमें पंजीकृत कामगारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। कामगार आधार कार्ड, पैन कार्ड, कौशल प्रमाण-पत्र और पुलिस सत्यापन से जुड़े दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। इससे नागरिकों को काम के लिए किसी अनजान व्यक्ति को बुलाने के बजाय सत्यापित कामगार चुनने का विकल्प मिलेगा। ऐप पर मोबाइल ओटीपी के जरिए नागरिक और कामगार दोनों पंजीयन कर सकेंगे। जरूरत के मुताबिक कामगार का चयन कर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। बुकिंग की स्थिति देखने के साथ ही एकीक़त भुगतान गेटवे से डिजिटल भुगतान भी किया जा सकेगा। काम पूरा होने के बाद ग्राहक कामगार को रेटिंग और फीडबैक भी दे सकेंगे। श्रम विभाग द्वारा एप प्रारंभ करने का उद्देश्य कारीगरों को रोजगार मुहैया कराने के साथ-साथ आम नागरिकों को छोटे-मोटे काम के लिए सेवा उपलब्ध कराना है।

    कामगारों की कमाई का भी रहेगा हिसाब
    यह ऐप केवल ग्राहकों की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि कामगारों के लिए भी रोजगार का माध्यम बनेगा। कारीगर अपनी बुकिंग, मिले काम और उससे होने वाली कमाई का विवरण देख सकेंगे। इससे उन्हें काम का व्यवस्थित हिसाब रखने और नए ग्राहक जोडऩे में मदद मिलेगी, वहीं प्रशासनिक डैशबोर्ड के जरिए विभाग बुकिंग, भुगतान, शिकायतों और कामगारों की गतिविधियों पर निगरानी रख सकेगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved